{"_id":"618291a04c332a7bf3224133","slug":"gold-cheaper-by-375-on-choti-diwali-silver-weakens-by-898","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Rate: छोटी दीवाली पर सोना 375 रुपये सस्ता, चांदी 898 रुपये कमजोर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Silver Rate: छोटी दीवाली पर सोना 375 रुपये सस्ता, चांदी 898 रुपये कमजोर
Wed, 03 Nov 2021 07:12 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 03 Nov 2021 07:12 PM IST
सार
बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोना 375 रुपये की गिरावट के साथ 46,411 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबार दिन सोना 46,786 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट और रुपये की मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोना 375 रुपये की गिरावट के साथ 46,411 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबार दिन सोना 46,786 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
चांदी की कीमत में भी कमजोरी आई है और यह गिरावट के साथ 898 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई है। बुधवार को आई गिरावट के बाद चांदी 62,052 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार दिन 62,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,781 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 23.48 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि सोने की हाजिर कीमत कोमैक्स पर बुधवार को 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 1,781 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
विज्ञापन