{"_id":"61836acfc44c0e2e7974d7b5","slug":"gold-and-silver-price-has-been-fall-see-here-todays-price-in-your-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के दाम में आई गिरावट, यहां देखें आपके शहर में आज का भाव","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के दाम में आई गिरावट, यहां देखें आपके शहर में आज का भाव
Thu, 04 Nov 2021 10:38 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 04 Nov 2021 10:38 AM IST
सार
गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर वायदा सोने के भाव 440 रुपये की कमी आई और इस गिरावट के बाद 24 कैरेट सोने का दाम 47,410 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, दिसंबर वायदा चांदी की कीमत में 2,330 रुपये फिसल गई।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार को दिवाली के दिल मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर वायदा सोने का भाव 440 रुपये गिर गया। दामों में इस कमी के चलते 24 कैरेट सोने की कीमत 47,410 रुपये प्रति दस ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 46,410 रुपये प्रति दस ग्राम पर आई गई। इसके बाद दिल्ली में पीली धातु 24 कैरेट के 50,900 रुपये पर कारोबार कर रही है, वहीं दिल्ली में स्टैंडर्ड 22 कैरेट सोना गुरुवार को 46,700 रुपये बिक रहा है।
विज्ञापन
दूसरे बड़े शहरों में इस भाव से बिक रहा सोना
जबकि मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 47,410 रुपये है, जबकि यहां 22 कैरेट सोना 47,410 रुपये पर बिक रहा है। चेन्नई में 10 ग्राम 24-कैरेट सोने की कीमत 48,760 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 44,690 रुपये है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 49,900 रुपये और 22 कैरेट सोना 47,100 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
चांदी की चमक भी हुई कमजोर
चांदी का भाव भी गुरुवार को 2,330 रुपये घटकर 62,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। चेन्नई में एक किलो चांदी की कीमत 67,600 रुपये है। मुंबई और दिल्ली में यह कीमती धातु 62,400 रुपये पर कारोबार कर रही है। कोलकाता और बेंगलुरु में एक किलो चांदी की कीमत 62,400 रुपये है।
विज्ञापन
अपने शहर में सोने के दाम इस नंबर पर कॉल कर जानें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है।
आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।