{"_id":"644a6c4fa1363322ad0ed2c7","slug":"godrej-consumer-to-buy-raymond-s-fmcg-business-for-2-825-crore-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raymond-Godrej Deal: गोदरेज ने रेमंड का FMCG कारोबार खरीदने का किया एलान, ये फेमस ब्रांड्स बनाती है कंपनी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Raymond-Godrej Deal: गोदरेज ने रेमंड का FMCG कारोबार खरीदने का किया एलान, ये फेमस ब्रांड्स बनाती है कंपनी
Thu, 27 Apr 2023 06:20 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 27 Apr 2023 06:20 PM IST
सार
Raymond-Godrej Deal: रेमंड कंज्यूमर केयर के तहत पार्क एवेन्यू और कामसूत्र जैसे बड़े ब्रांड आते हैं। यह कंपनी सिंघानिया परिवार के स्वामित्व वाले रेमंड की एक स्टेप-डाउन इकाई है, जो अपने शर्टिंग और लाइफस्टाइल व्यवसाय के लिए प्रसिद्ध है। रेमंड बीते कुछ वर्षों से अपने कंज्यूमर केयर बिजनेस को बेचने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
Raymond-Godrej Deal
- फोटो : Social Media
विस्तार
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) ने घोषणा की है कि वह रेमंड के एफएमसीजी कारोबार का अधिग्रहण करेगी। रॉयटर्स के मुताबिक, जीपीसीएल 2,825 करोड़ रुपये के कारोबार का अधिग्रहण करेगी।
विज्ञापन
रेमंड कंज्यूमर केयर के तहत पार्क एवेन्यू और कामसूत्र जैसे बड़े ब्रांड आते हैं। यह कंपनी सिंघानिया परिवार के स्वामित्व वाले रेमंड की एक स्टेप-डाउन इकाई है, जो अपने शर्टिंग और लाइफस्टाइल व्यवसाय के लिए प्रसिद्ध है। रेमंड बीते कुछ वर्षों से अपने कंज्यूमर केयर बिजनेस को बेचने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
इससे पहले, रेमंड एक डी2सी ब्यूटी और पर्सनल केयर ब्रांड गुड ग्लैम ग्रुप के साथ इस सौदे के लिए बाचचीत कर रहा था। रेमंड के दो मौलिक व्यवसाय हैं- लाइफस्टाइल और रियल एस्टेट। वित्त वर्ष 22 में कंपनी का राजस्व 4,260.66 करोड़ रुपये था। बीएसई पर रेमंड के शेयर गुरुवार को 6.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1717.35 रुपये के भाव कारोबार करते हुए बंद हुए।
विज्ञापन