फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Global Competitiveness Index: India jumps six points in economic reforms, from 43rd to 37th

वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक : आर्थिक सुधारों में भारत ने लगाई छह अंकों की छलांग, 43वें से 37वें स्थान पर आया

Thu, 16 Jun 2022 06:48 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 16 Jun 2022 06:48 AM IST
सार

आईएमडी के वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक केंद्र के अर्थशास्त्री क्रिस्टोस कैबोलिस ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में करों के संदर्भ में बड़े सुधार किए हैं, ऐसा लगता है कि भारत ने कारोबारी समुदाय का विश्वास बहाल कर दिया है। ड्रोन, अंतरिक्ष और भू-स्थानिक मानचित्रण सहित कई क्षेत्रों के इसके पुनर्विनियमन ने 2022 डब्ल्यूसीआर में देश के उल्लेखनीय प्रदर्शन में भी भूमिका निभाई।

विज्ञापन

विस्तार

इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (आईएमडी) के वार्षिक वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक में भारत ने एशियाई अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज सुधार के साथ छह पायदान की छलांग लगाई है। सूचकांक में भारत 43वें से 37वें स्थान पर आ गया है। मुख्य रूप से आर्थिक मोर्चे पर प्रदर्शन में सुधार से प्रतिस्पर्धा के मामले में भारत की स्थिति सुधरी है।

विज्ञापन


बेहतर प्रदर्शन करने वाली एशियाई अर्थव्यवस्थाओं में सिंगापुर तीसरे, हांगकांग 5वें, ताइवान 7वें, चीन 17वें और ऑस्ट्रेलिया 19वें स्थान पर हैं। एक वैश्विक अध्ययन के मुताबिक, 63 देशों की सूची में डेनमार्क शीर्ष पर पहुंच गया है। पिछले साल यह तीसरे स्थान पर था जबकि स्विट्जरलैंड पहले से दूसरे स्थान पर खिसक गया है। वहीं, सिंगापुर 5वें से तीसरे स्थान पर आ गया है।
विज्ञापन


स्वीडन चौथे पायदन पर
सूचकांक में शीर्ष 10 देशों में स्वीडन चौथे, हांगकांग एसएआर 5वें, नीदरलैंड छठे, ताइवान 7वें, फिनलैंड 8वें, नॉर्वे नौवें और अमेरिका दसवें स्थान पर है।

भारत ने कारोबारी समुदाय का विश्वास बहाल किया
आईएमडी के वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक केंद्र के अर्थशास्त्री क्रिस्टोस कैबोलिस ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में करों के संदर्भ में बड़े सुधार किए हैं, ऐसा लगता है कि भारत ने कारोबारी समुदाय का विश्वास बहाल कर दिया है। ड्रोन, अंतरिक्ष और भू-स्थानिक मानचित्रण सहित कई क्षेत्रों के इसके पुनर्विनियमन ने 2022 डब्ल्यूसीआर में देश के उल्लेखनीय प्रदर्शन में भी भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल बाद भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार
आईएमडी के मुताबिक लगातार पांच साल तक स्थिर रहने के बाद 2022 में भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रतिस्पर्धी क्षमता में महत्वपूर्ण सुधार देखा गया है। आर्थिक मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन की वजह से भारत की स्थिति सुधरी है। भारत जिन चुनौतियों का सामना कर रहा है उनमें व्यापार रुकावटें और ऊर्जा सुरक्षा का प्रबंधन, महामारी के बाद सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि को बनाए रखना, कौशल विकास एवं रोजगार सृजन, संपत्ति का मौद्रीकरण बुनियादी ढांचे के विकास के लिए संसाधन जुटाना शामिल है। डब्ल्यूसीसी के मुख्य अर्थशास्त्री क्रिस्टोस कैबोलिस ने कहा, मुद्रास्फीति का दबाव अधिकांश अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed