फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ginger is Rs 300 kg coriander beyond Rs 200 Prices of most vegetables increased in July

Inflation: टमाटर के बाद अब अदरक भी 300 रुपये किलो, धनिया 200 के पार; जुलाई में बढ़े अधिकतर सब्जियों के दाम

Wed, 19 Jul 2023 05:20 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 19 Jul 2023 05:20 AM IST
सार

टमाटर की कीमतों में तेजी से कुछ किसान मालामाल हो गए हैं। महाराष्ट्र के जुन्नर इलाके के व्यापारी ईश्वर गायकर ने कहा कि वह और उनकी पत्नी सोनाली ने चालू सीजन में अब तक 2.4 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है, जो एक साल पहले 15 लाख रुपये था।

विज्ञापन
ginger is Rs 300 kg coriander beyond Rs 200 Prices of most vegetables increased in July
अदरक की बर्फी - फोटो : Istock

विस्तार

टमाटर की कीमतों में भारी तेजी के बाद अन्य सब्जियों के भी दाम आसमान छूने लगे हैं। कई हिस्सों में भारी बारिश से सब्जियों की आवक कम होने से कीमतों में तेजी आ रही है। इससे हर घर के किचन का तय बजट तेजी से बढ़ने लगा है। मुफ्त में मिलने वाली धनिया भी 200 रुपये किलो के पार बिक रही है। सब्जी व्यापारियों के मुताबिक, अदरक 250 से 300 रुपये किलो के बीच बिक रही है। लहसुन जहां 200 रुपये किलो है वहीं, बींस भी 160 रुपये किलो के पार है। हरी मिर्च भी इस समय 100 से 120 रुपये किलो के बीच बिक रही है।

विज्ञापन

टमाटर की कीमतें हालांकि, 250 रुपये से घटकर अब 150 रुपये पर आ गई हैं। इसके बावजूद अप्रैल-मई की तुलना में यह तीन गुना ज्यादा भाव पर बिक रहा है। आसमान छूती कीमतों के कारण टमाटर मध्यवर्ग के ग्राहकों के किचन से अब भी बाहर है। इस वजह से अधिकतर लोगों ने टमाटर खरीदना या तो कम कर दिया या बंद कर दिया है। सब्जियों की कीमतें बढ़ने से ग्राहकों के साथ व्यापारी भी प्रभावित हो रहे हैं, क्योंकि फलों के दाम भी बढ़ने लगे हैं। सेब की कीमत इस समय 2,200 रुपये प्रति बॉक्स है जो कि पहले 1,200 से 1,500 रुपये प्रति बॉक्स बिक रहा था।

विज्ञापन


परिवहन व्यवस्था प्रभावित
उत्तरी भारत में भारी बारिश से सब्जियां प्रभावित हुई हैं। इसलिए कीमतें अभी ज्यादा हैं। इससे परिवहन व्यवस्था बाधित हुई। वहीं दक्षिण भारत से सब्जियों की आपूर्ति की लागत बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में हालिया बाढ़, भूस्खलन और फसलों के खराब होने से सब्जियों की आपूर्ति बाधित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालामाल हो रहे किसान
टमाटर की कीमतों में तेजी से कुछ किसान मालामाल हो गए हैं। महाराष्ट्र के जुन्नर इलाके के व्यापारी ईश्वर गायकर ने कहा कि वह और उनकी पत्नी सोनाली ने चालू सीजन में अब तक 2.4 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है, जो एक साल पहले 15 लाख रुपये था। वे 12 एकड़ भूमि पर टमाटर की खेती करते हैं। खाद्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को दिल्ली में टमाटर का खुदरा भाव 178 रुपये किलो था, जो 1 जनवरी की तुलना में 700 फीसदी से भी ज्यादा है।


सब्जियों की फसले क्षतिग्रस्त
उत्तरी राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति और सड़कों पर रुकावट के कारण कई सब्जियों की आपूर्ति बाधित हो गई है। टमाटर का बड़ा हिस्सा हिमाचल से आता है जो बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अत्यधिक वर्षा के कारण राजस्थान और हरियाणा के मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर लौकी, तुरई और भिंडी की फसलें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसका असर सब्जियों की कीमतों पर पड़ा है। यदि यही स्थिति रही तो कीमतें लंबे समय तक ऊंची रह सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed