फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   German Passport is Most Powerful In Coronavirus America and India Slips

बदली पासपोर्ट की ताकत: जर्मन पासपोर्ट सबसे ताकतवर, जानिए किस स्थान पर हैं अमेरिका और भारत

Fri, 25 Jun 2021 11:47 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 25 Jun 2021 11:47 AM IST
सार

आर्टन कैपिटल पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, 24 जून 2021 तक जर्मन पासपोर्ट सबसे ताकतवर रहा। भारत इस सूची में 13 स्थान गिरकर 61वें स्तान पर आ गया है। 

विज्ञापन
German Passport is Most Powerful In Coronavirus America and India Slips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी के चलते कई देशों में यात्रा पाबंदियां लगी हैं। महामारी ने पासपोर्ट की पावर भी बदल दी है। दुनिया के विभिन्न देशों के पासपोर्ट की रैंकिंग जारी की गई है। आर्टन कैपिटल पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, 24 जून 2021 तक वीजी फ्री एक्सेस के मामले में जर्मन पासपोर्ट सबसे ताकतवर रहा। जबकि 2018 और 2019 में जर्मनी दूसरे स्थान पर था। जर्मनी का मोबिलिटी स्कोर 137 है। 2018 में अमेरिका इस सूची में टॉप तीन में था लेकिन अब वह टॉप 10 से बाहर होकर 12वें पर आ गया है। 2019 में अमेरिका 18वें स्थान पर था। अमेरिका का मोबिलिटी स्कोर 123 है।

विज्ञापन


भारतीय पासपोर्ट से 20 देशों में बिना वीजा जाना संभव
भारत की बात कें, तो भारत की वैश्विक पासपोर्ट ताकत भी घटी है। भारत इस सूची में 13 स्थान गिरकर 61वें स्तान पर आ गया है। भारतीय पासपोर्ट से यात्रा पर 20 देशों में वीजा की जरूरत नहीं है। भारत का मोबिलिटी स्कोर 55 है। वहीं जर्मन पासपोर्ट धारक 100 देशों में बगैर वीसा के जा सकते हैं। 
विज्ञापन


चीन की रैंक 54 है। चीनी 23 देशों में बगैर वीसा के जा सकते हैं। पाकिस्तान के पासपोर्ट की रैंक 80 है। सिर्फ सात देशों में ही पाकिस्तान के नागरिक बगैर वीसा के जा सकते हैं। अफगानिस्तान इस सूची में 83वें स्थान पर है और अफगानिस्तान के लोगों को सिर्फ चार देशों में वीसा की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष पांच ताकतवर पासपोर्ट में जर्मनी, स्विट्जरलैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जापान और पोलैंड है। ये है इनकी रैंकिंग-
 
रैंक देश मोबिलिटी स्कोर (2021) 2019 (रैंक, स्कोर) 2018 (रैंक, स्कोर)
1 जर्मनी 137 2/111 2/172
2 स्विट्जरलैंड 136 1/112 3/171
3 न्यूजीलैंड 135 2/111 3/171
4 ऑस्ट्रेलिया 134 19/79 6/168
4 फ्रांस 134 2/111 4/170
4 जापान 134 19/79 3/171
5 पोलैंड 133 4/109 3/171

स्रोत: आर्टन कैपिटल पासपोर्ट इंडेक्स 2021

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed