{"_id":"6552ba15c3feda9eb703cab8","slug":"gem-portal-purchases-cross-rs-2-lakh-crore-can-cross-rs-3-lakh-crore-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"GeM Portal: जीईएम से खरीद दो लाख करोड़ के पार, तीन लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच सकती है खरीदारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
GeM Portal: जीईएम से खरीद दो लाख करोड़ के पार, तीन लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच सकती है खरीदारी
Tue, 14 Nov 2023 05:36 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 14 Nov 2023 05:36 AM IST
सार
2021-22 में इस पोर्टल से 1.06 लाख करोड़ की खरीद हुई थी। 2022-23 में यह आंकड़ा 2 लाख करोड़ को पार कर गया था और चालू वित्त वर्ष में यह 3 लाख करोड़ रुपये के पार निकल सकता है।
विज्ञापन
Government Gem portal
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंत्रालयों व विभागों की खरीद बढ़ने से चालू वित्त वर्ष में अब तक सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) से 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वस्तुओं एवं सेवाओं की खरीदारी की गई है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया मंच (एक्स) पर लिखा, जीईएम के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि।
विज्ञापन
2023-24 के सिर्फ आठ महीने में इस पोर्टल से खरीद का आंकड़ा दो लाख करोड़ के पार पहुंच गया है। 2021-22 में इस पोर्टल से 1.06 लाख करोड़ की खरीद हुई थी। 2022-23 में यह आंकड़ा 2 लाख करोड़ को पार कर गया था और चालू वित्त वर्ष में यह 3 लाख करोड़ रुपये के पार निकल सकता है।
विज्ञापन
पोर्टल पर 62 लाख से अधिक विक्रेता
जीईएम के पास 63,000 से अधिक सरकारी खरीदार संगठन और 62 लाख से अधिक विक्रेता-सेवाप्रदाता हैं। फिलहाल, सरकारी विभागों, मंत्रालयों, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों, राज्य सरकारों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को इस पोर्टल के माध्यम से लेनदेन की अनुमति है।
विज्ञापन