{"_id":"60f015f28ebc3e50aa685c1e","slug":"gdp-growth-rate-projected-by-rbi-for-fy22-governor-shaktikanta-das-said-no-reason-to-revise-the-growth-projection-downwards","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई: गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा- वित्त वर्ष 2022 में 10.5 फीसदी रह सकती है GDP की वृद्धि दर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
आरबीआई: गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा- वित्त वर्ष 2022 में 10.5 फीसदी रह सकती है GDP की वृद्धि दर
Thu, 15 Jul 2021 04:33 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Thu, 15 Jul 2021 04:33 PM IST
सार
वित्त वर्ष 2022 के लिए आरबीआई द्वारा अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 10.5 फीसदी है।
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास
- फोटो : YouTube: @ Reserve Bank of India
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2022 के लिए RBI द्वारा अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 10.5 फीसदी है। उन्होंने कहा कि, 'मुझे विकास के अनुमान को नीचे की ओर संशोधित करने का कोई कारण नहीं दिखता है।
विज्ञापन
वित्त वर्ष 2020-21 में आई थी 7.3 फीसदी की गिरावट
रिजर्व बैंक ने अप्रैल में हुई मौद्रिक नीति की समीक्षा में 2021-22 के दौरान आर्थिक वृद्धि 10.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था। मालूम हो कि देश के सकल घरेलू उत्पाद में पिछले वित्त वर्ष यानी 2020-21 में 7.3 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले वित्त वर्ष की शुरुआत जहां भारी गिरावट के साथ हुई थी, वहीं चौथी तिमाही में अर्थव्यवस्था वृद्धि की राह पर लौटी और जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में 1.6 फीसदी वृद्धि हासिल की गई।
विज्ञापन
The GDP growth rate projected by RBI for FY22 is 10.5%. I don't see any reason to revise the growth projection downwards: RBI Governor Shaktikanta Das
विज्ञापन विज्ञापन
(File photo) pic.twitter.com/2lUBCvFgTo — ANI (@ANI) July 15, 2021
उत्पादन में हो सकता है दो लाख करोड़ का नुकसान
हाल ही में आरबीआई ने अनुमान लगाया था कि देश में दूसरी लहर के कारण चालू वित्त वर्ष के दौरान उत्पादन में दो लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। आर्थिक उत्पादन के नुकसान का जीडीपी के साथ सीधा संबंध नहीं हो सकता है, लेकिन यह अर्थव्यवस्था में मूल्यवर्धन में नुकसान की ओर इशारा करता है।
टीकाकरण की गति तय करेगी पुनरुद्धार का रास्ते
पिछले महीने भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारियों के एक लेख में कहा गया था कि कोविड-19 टीकाकरण की गति और पैमाना आर्थिक पुनरुद्धार के रास्ते को तय करेगा। इसमें यह भी कहा गया था कि अर्थव्यवस्था में महामारी तथा पहले से मौजूद चक्रीय और संरचनात्मक बाधाओं से पार पाने की जरूरी क्षमता तथा मजबूती है।