फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gautam Adani meets CM Fadnavis in Mumbai

Adani Fadnavis Meet: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले गौतम अदाणी, मुंबई में हुई मुलाकात

Tue, 10 Dec 2024 03:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 10 Dec 2024 03:06 PM IST
सार

Adani Fadnavis Meet: उद्योगपति गौतम अदाणी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुंबई में उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। यह बैठक दक्षिण मुंबई में फडणवीस के 'सागर' बंगले में हुई। आइए इस बारे में जानें।

विज्ञापन
Gautam Adani meets CM Fadnavis in Mumbai
एकनाथ शिंदे / देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI

विस्तार

उद्योगपति गौतम अदाणी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से यहां उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। यह बैठक दक्षिण मुंबई में फडणवीस के 'सागर' बंगले में हुई।

विज्ञापन


एक सूत्र ने बताया, "अदाणी की ओर से यह शिष्टाचार भेंट थी। वह फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सके थे, इसलिए आज उनसे मुलाकात की।"

फडणवीस (54) ने जोरदार वापसी करते हुए पांच दिसंबर को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा महायुति गठबंधन के हजारों समर्थकों की मौजूदगी में राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
विज्ञापन


अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर और माधुरी दीक्षित, क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर और उद्योगपति मुकेश अंबानी भी समारोह में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed