Gautam Adani: लाचार बच्ची की मदद के लिए अदाणी समूह के मुखिया ने बढ़ाया हाथ, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
Gautam Adani: अदाणी समूह के मुखिया ने गौतम अदाणी ने लखीमपुर खीरी के कन्धरापुर गांव की लवली के इलाज के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने इस बारे में शुक्रवार को ट्वीट कर जानकारी दी।
विस्तार
अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी एक ट्वीट के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने शुक्रवार को एक ट्वीट में लिखा, "एक बेटी का बचपन यूं छिन जाना दुखद है! छोटी सी उम्र में लवली और उसके दादा-दादी का संघर्ष बताता है कि एक आम भारतीय परिवार कभी हार नहीं मानता।" साथ ही उन्होंने कहा कि अदाणी फाउंडेशन यह सुनिश्चित करेगा की लवली को बेहतर इलाज मिले और वो भी बाकी बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि हम सब लवली के साथ हैं।
Adani group chairman Gautam Adani tweets, "The struggle of Lovely and her grandparents at such a young age shows that a typical Indian family never gives up. Adani Foundation will ensure that Lovely gets better treatment and can keep pace with other children." pic.twitter.com/Qnkrn449HS
— ANI (@ANI) May 17, 2024
अदाणी समूह के मुखिया ने यह ट्वीट लखीमपुर खीरी के कन्धरापुर गांव की लवली की कहानी संज्ञान में आने के बाद कही। लवली की मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। लवली का बचपन से बांया पैर और हाथ दोनों टेढ़े हो गए। वह बुजुर्ग दादा- दादी के पास रहकर पढ़ रही है। अब अदाणी फाउंडेशन ने उसकी मदद के लिए कदम बढ़ाया है।