फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gautam Adani Group Company Adani Ports acquires 100 Pc stake in Ocean Sparkle know all about deal

गौतम अडानी का बड़ा कदम: ओशन स्पार्कल लिमिटेड का 100% अधिग्रहण करेगा समूह, यहां जानें कितने में हुआ सौदा

Fri, 22 Apr 2022 01:04 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 22 Apr 2022 01:04 PM IST
सार

Adani Ports Acquires 100% Stake In OSL: गौतम अडानी की कंपनी ओएसएल में 75.69 प्रतिशत हिस्सेदारी के प्रत्यक्ष अधिग्रहण के लिए 1,135.30 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। इसके साथ ही 24.31 प्रतिशत हिस्सेदारी के अप्रत्यक्ष अधिग्रहण के लिए 394.87 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।

विज्ञापन
Gautam Adani Group Company Adani Ports acquires 100 Pc stake in Ocean Sparkle know all about deal
अडानी पोर्ट्स। - फोटो : Social Media

विस्तार

एशिया के सबसे सबसे अमीर व्यक्ति और दुनिया के छठे सबसे रईस इंसान गौतम अडानी अब एक बड़ा कदम उठा रहे हैं। दरअसल, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन्स (एपीएसईजेड) लिमिटेड की अनुषंगी अडाणी हार्बर सर्विसेस ने तृतीय पक्ष समुद्री सेवा प्रदाता कंपनी ओशन स्पार्कल लिमिटेड (ओएसएल) के अधिग्रहण के लिए करार किया है।

विज्ञापन


शेयरधारकों को मिलेगा इसका लाभ
एपीएसईजेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और पूर्णकालिक निदेशक करण अडानी ने इस सौदे के संबंध में जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि दोनों कंपनियों के तालमेल को देखकर कहा जा सकता है कि समेकित व्यवसाय बेहतर मुनाफे के साथ पांच वर्षों में दोगुना होने की संभावना है, जिसका लाभ अडाणी पोर्ट्स के शेयरधारकों को मिलेगा।
विज्ञापन


इस तरह से किया जाएगा भुगतान 
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की ओर से शुक्रवार को शेयर बाजार के साथ साझा की गई जानकारी में बताया गया कि भारतीय अरबपति गौतम अडानी की अगुवाई वाली कंपनी ओएसएल में 75.69 प्रतिशत हिस्सेदारी के प्रत्यक्ष अधिग्रहण के लिए 1,135.30 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। इसके साथ ही 24.31 प्रतिशत हिस्सेदारी के अप्रत्यक्ष अधिग्रहण के लिए 394.87 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। इसमें कहा गया कि ये पूरा लेन-देन एक महीने के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1700 करोड़ है ओएसएल का उद्यम मूल्य
ओएसएल कंपनी की स्थापना 1995 में समुद्री टेक्नोक्रेट्स के एक समूह द्वारा की गई थी, जिसमें पी जयराज कुमार अध्यक्ष और एमडी थे, जो ओएसएल बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे। करण अडानी ने कहा कि इस अधिग्रहण से कंपनी की भारत के समुद्री सेवा बाजार में हिस्सेदारी बढ़ेगी और अन्य देशों में मौजूदगी दर्ज करवाने के लिए एक मंच भी मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, ओएसएल का उद्यम मूल्य 1,700 करोड़ रुपये है और ये स्वयं के 94 पोतों और तृतीय पक्ष स्वामित्व वाले 13 पोतों के साथ बाजार की अगुआई करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed