फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gautam Adani Again Snatches The Crown of Richest Man of India Asia from Mukesh Ambani

Adani Beats Ambani: गौतम अडाणी फिर मुकेश अंबानी से आगे निकले, बने एशिया के सबसे अमीर

Fri, 11 Feb 2022 07:59 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 11 Feb 2022 07:59 AM IST
सार

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक गुरुवार को अडाणी की संपत्ति में 2.1 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही अडाणी एक बार फिर एशिया के सबसे बड़े अरबपति बन गए। 

विज्ञापन
Gautam Adani Again Snatches The Crown of Richest Man of India Asia from Mukesh Ambani
गौतम अडाणी-मुकेश अंबानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अडाणी समूह के मुखिया गौतम अडाणी ने रिलायंस समूह के मुकेश अंबानी को फिर पछाड़ दिया है। एक दिन पहले अंबानी ने एशिया के सबसे अमीर का ताज फिर हासिल किया था, लेकिन गौतम अडाणी फिर उनसे आगे निकल गए। अंबानी-अडाणी के बीच भारत के नंबर-1 अरबपति की होड़ भी पिछले हफ्ते से जारी है। 

विज्ञापन


फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक गुरुवार को अडाणी की संपत्ति में 2.1 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही अडाणी एक बार फिर एशिया के सबसे बड़े अरबपति बन गए। जबकि बुधवार को भारत के सबसे बड़े अरबपति मुकेश अंबानी ने गौतम अडाणी को पीछे छोड़ दिया था। 
विज्ञापन


विश्व में अडाणी 10 वें नंबर पर, अंबानी 11 पर
विश्व के 10 शीर्ष अमीरों की सूची में अब अडाणी 91.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 10 वें नंबर पर पहुंच गए। जबकि, मुकेश अंबानी 91.0 अरब डॉलर के साथ 11वें स्थान पर आ गए। तीन फरवरी को मुकेश अंबानी की संपत्ति का मूल्य 1.2 अरब डॉलर घट गया था। इस कारण अडाणी  12वें स्थान से चढ़कर 10 वें पर पहुंच गए थे। इसी दिन मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक की नेटवर्थ में 29 अरब डॉलर की गिरावट आई थी। इस कारण जुकरबर्ग दुनिया के शीर्ष-10 अमीरों की सूची से बाहर हो गए। अभी वह 81.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के रईसों में 13वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed