फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FTX Co Founder Sam Bankman Fried Found Guilty in Money Laundering Case News in Hindi

Money Laundering: एफटीएक्स के सह-संस्थापक सैम बैंकमैन फ्राइड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दोषी करार

Fri, 03 Nov 2023 07:45 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 03 Nov 2023 07:45 AM IST
सार

बैंकमैन फ्राइड ने दावा किया कि उन्होंने कोई धोखाधड़ी नहीं की। हालांकि ज्यूरी ने इस दावे को खारिज कर दिया। बता दें कि एफटीएक्स एक साल पहले दिवालिया हो चुकी है।  

विज्ञापन
FTX Co Founder Sam Bankman Fried Found Guilty in Money Laundering Case News in Hindi
सैम बैंकमैन फ्राइड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सैम बैंकमैन फ्राइड को मनी लॉन्डिंग के मामले में दोषी पाया गया है। सैम बैंकमैन क्रिप्टो एक्सचेंज फर्म एफटीएक्स के सह-संस्थापक हैं, जो एक समय दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो एक्सचेंज फर्म थी। न्यूयॉर्क की एक ज्यूरी ने उन्हें निवेशकों और ग्राहकों के साथ 10 अरब डॉलर की धोखाधड़ी का दोषी पाया है। बैंकमैन फ्राइड ने दावा किया कि उन्होंने कोई धोखाधड़ी नहीं की। हालांकि ज्यूरी ने इस दावे को खारिज कर दिया। बता दें कि एफटीएक्स एक साल पहले दिवालिया हो चुकी है।  
विज्ञापन


बीते साल गिरफ्तार हुए थे बैंकमैन
सैम बैंकमैन फ्राइड के खिलाफ धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई करीब एक महीन तक चली। सैम बैंकमैन एक समय क्रिप्टो इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक थे लेकिन अब उनकी कंपनी एफटीएक्स दिवालिया हो चुकी है और वह खुद धोखाधड़ी के मामले में दोषी करार दिए गए हैं। सैम बैंकमैन को बीते साल गिरफ्तार किया गया था। यूएस अटॉर्नी डेमियन विलियम्स ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह घोटाला अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े घोटालों में से एक है। यह अरबों डॉलर की योजना थी, जिसे बैंकमैन को क्रिप्टो इंडस्ट्री का किंग बनाने के लिए डिजाइन किया गया था। 
विज्ञापन


बैंकमैन ने ऐसे की धोखाधड़ी
बैंकमैन पर आरोप लगा कि उन्होंने निवेशकों और कर्जदाताओं से झूठ बोलकर एफटीएक्स से अरबों डॉलर चुराए और अपनी बदहाल हो रही कंपनी को संभालने में इस पैसे को लगाया। बैंकमैन ने अपनी ट्रेडिंग फर्म अलमेडी रिसर्च के जरिए एफटीएक्स के ग्राहकों के पैसे रिसीव किए और उन पैसों को अलमेडा रिसर्च के कर्जदाताओं को दिया। साथ ही उसने इन पैसों से संपत्ति खरीदी और विभिन्न निवेश किए और राजनीतिक पार्टियों को चंदा दिया। जब बीते साल एफटीएक्स दिवालिया हुई तो उसके अलमेडा पर 8 अरब डॉलर बकाया थे। इस मामले में बैंकमैन के तीन पूर्व सहयोगी और दोस्त भी दोषी पाए गए हैं। बैंकमैन की पूर्व प्रेमिका कैरोलिन एलिसन ने बैंकमैन के खिलाफ गवाही दी ताकि उसकी खुद की सजा कुछ कम हो सके। अब जल्द ही अदालत बैंकमैन को सजा सुनाएगी। माना जा रहा है कि बैंकमैन को दशक भर से ज्यादा समय जेल में गुजारना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed