{"_id":"64e6133b87a96e81af05a35c","slug":"fta-talks-laser-focussed-say-uk-officials-as-trade-minister-heads-to-india-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"FTA: ब्रिटिश अधिकारी बोले- एफटीए पर बातचीत अब लेजर केंद्रित, जी-20 ट्रेड मीट में शामिल होंगी केमी बेडनोक","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
FTA: ब्रिटिश अधिकारी बोले- एफटीए पर बातचीत अब लेजर केंद्रित, जी-20 ट्रेड मीट में शामिल होंगी केमी बेडनोक
Wed, 23 Aug 2023 07:40 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 23 Aug 2023 07:40 PM IST
सार
यूके डिपार्टमेंट फॉर बिजनेस एंड ट्रेड (डीबीटी) के प्रवक्ता ने कहा, "ब्रिटेन और भारत दोनों पक्ष सर्वश्रेष्ठ समझौते की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने अध्यायों को बंद करने में अच्छी प्रगति की है और अब माल, सेवाओं और निवेश पर लेजर-केंद्रित हैं।"
विज्ञापन
ब्रिटेन की व्यापार मंत्री केमी बडेनोक।
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जी-20 व्यापार सम्मेलन में भाग लेने के लिए व्यापार और कारोबार मंत्री केमी बाडेनोक की भारत यात्रा से पहले ब्रिटेन के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि भारत और ब्रिटेन ने अंतिम अध्यायों में अच्छी प्रगति की है और मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता अब वस्तुओं, सेवाओं और निवेश पर 'लेजर केंद्रित' है।
विज्ञापन
जयपुर में गुरुवार और शुक्रवार को होने वाली जी-20 व्यापार व निवेश मंत्रिस्तरीय बैठक के बाद केमी बाडेनोक के अपने भारतीय समकक्ष वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए नई दिल्ली पहुंचने की है। उनकी चर्चा पिछले सप्ताह से दिल्ली में चल रही एफटीए वार्ता के बारहवें दौर में होगी।
विज्ञापन
यूके डिपार्टमेंट फॉर बिजनेस एंड ट्रेड (डीबीटी) के प्रवक्ता ने कहा, "ब्रिटेन और भारत दोनों पक्ष सर्वश्रेष्ठ समझौते की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने अध्यायों को बंद करने में अच्छी प्रगति की है और अब माल, सेवाओं और निवेश पर लेजर-केंद्रित हैं।"
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा, 'हम चल रही बातचीत पर टिप्पणी नहीं कर सकते, लेकिन हम इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि हम तभी हस्ताक्षर करेंगे जब हमारे पास कोई ऐसा समझौता होगा जो निष्पक्ष, संतुलित और अंतत: ब्रिटिश लोगों और अर्थव्यवस्था के सर्वोत्तम हित में होगा।
आधिकारिक अनुमानों के अनुसार 2022 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 36 अरब पाउंड होगा, एफटीए से इसमें और ज्यादा काफी लाभ होने की उम्मीद है।