{"_id":"6a4bb4073a965496110a4acc","slug":"fssai-notice-to-heritage-foods-over-fresh-paneer-claims-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"FSSAI: एफएसएसएआई ने ताजा पनीर के दावों को लेकर हेरिटेज फूड्स को नोटिस जारी किया, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
FSSAI: एफएसएसएआई ने ताजा पनीर के दावों को लेकर हेरिटेज फूड्स को नोटिस जारी किया, जानें पूरा मामला
Mon, 06 Jul 2026 07:26 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 06 Jul 2026 07:26 PM IST
सार
एफएसएसएआई ने उत्पादों की बिक्री के लिए ताजा पनीर लिखने के मामले में हेरिटेज फूड्स से सात दिनों के भीतर यह जवाब मांगा है कि एफएसएस अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई क्यों शुरू नहीं की जानी चाहिए। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
एफएसएसएआई
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने उपभोक्ता हितों की रक्षा का हवाला देते हुए हेरिटेज फूड्स लिमिटेड को उसके उत्पाद 'फ्रेश पनीर' के संबंध में भ्रामक दावों के लिए नोटिस जारी किया है। नियामक ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
एफएसएसएआई ने हेरिटेज फूड्स से सात दिनों के भीतर यह जवाब मांगा है कि एफएसएस अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई क्यों शुरू नहीं की जानी चाहिए। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने कहा कि उसने कंपनी को उसके उत्पाद हेरिटेज फ्रेश पनीर के बारे में भ्रामक दावों को लेकर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
नियामक ने कहा, "ताजा पनीर का दावा अनुसूची V के तहत ताजा शब्द के उपयोग के लिए निर्धारित शर्तों को पूरा नहीं करता है।" एफएसएसएआई ने कहा कि इसलिए, ताजा शब्द का प्रयोग उपभोक्ताओं को गुमराह कर सकता है और इसे भ्रामक माना जाता है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रेडमार्क/नाम हेल्दी हैप्पीनेस में हेल्दी शब्द का प्रयोग खाद्य सुरक्षा और मानक (विज्ञापन और दावे) विनियम, 2018 के विनियमन 8(3) के अनुरूप नहीं है। एफएसएसएआई ने कहा, "स्वस्थ' शब्द का प्रयोग यह धारणा पैदा कर सकता है कि उत्पाद स्वाभाविक रूप से स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है या बढ़ाता है, जिससे दावा भ्रामक हो जाता है।"
हाल ही में, नियामक खाद्य व्यवसाय संचालकों (एफबीओ) के खिलाफ की गई अपनी कार्रवाइयों के संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर रहा है। यह नोटिस स्वतः संज्ञान लेने के साथ-साथ उपभोक्ता शिकायतों के आधार पर जारी किया गया है।