फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FSIB recommends Ravi Ranjan name for SBI MD post, final decision will be taken by PM led committee

SBI: FSIB ने एसबीआई के एमडी पद के लिए रवि रंजन का नाम सुझाया, अंतिम निर्णय पीएम के नेतृत्व वाली समिति लेगी

Fri, 12 Sep 2025 01:58 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 12 Sep 2025 01:58 PM IST
सार

FSIB ने भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक पद के लिए रवि रंजन का नाम सिफारिश किया है। इस पद के लिए 11 सितंबर 2025 को नौ उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया गया था, जिसके बाद रंजन का नाम सुझाया गया। अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति द्वारा लिया जाएगा।

विज्ञापन
FSIB recommends Ravi Ranjan name for SBI MD post, final decision will be taken by PM led committee
एसबीआई - फोटो : ANI

विस्तार

सरकारी बैंकों और वित्तीय संस्थानों के निदेशकों की नियुक्ति करने वाली हेडहंटर संस्था फाइनेंशियल सर्विसेज इंस्टिट्यूशन्स ब्यूरो (FSIB) ने  भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक पद के लिए रवि रंजन का नाम सिफारिश किया है। रवि रंजन वर्तमान में उप प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। वे विनय एम टोंसे की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 नवंबर 2025 को पूरा हो रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Gold Silver Price: चांदी ने ₹1668 उछाल के साथ तोड़े सभी रिकॉर्ड, सोना भी ऑल-टाइम हाई पर, जानें आज का भाव

विज्ञापन

नौ उम्मीदवारों में से रंजन को चुना गया

एफएसआईबी ने अपने बयान में कहा कि इस पद के लिए 11 सितंबर 2025 को नौ उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया गया था, जिसके बाद रंजन का नाम सुझाया गया। इसमें कहा गया है कि इंटरफेस में उनके प्रदर्शन, उनके समग्र अनुभव और मौजूदा मापदंडों को ध्यान में रखते हुए, ब्यूरो एसबीआई में एमडी के पद के लिए रवि रंजन की सिफारिश करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रीमंडल लेगी

एसबीआई बोर्ड का नेतृत्व अध्यक्ष करते हैं और चार प्रबंध निदेशक उनकी सहायता करते हैं। एफएसआईबी की सिफारिश पर अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति द्वारा लिया जाएगा। एफएसआईबी के अध्यक्ष कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के पूर्व सचिव भानु प्रताप शर्मा हैं।


हेडहंटर के अन्य सदस्य पूर्व ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष और एमडी अनिमेष चौहान, आरबीआई के पूर्व कार्यकारी निदेशक दीपक सिंघल और पूर्व आईएनजी वैश्य बैंक के पूर्व एमडी शैलेन्द्र भंडारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed