फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FSIB recommends R Chander for the post of Managing Director of LIC; Appointments Committee to take decision

LIC: एलआईसी के प्रबंध निदेशक पद के लिए FSIB ने आर चंदर का नाम सुझाया, अब नियुक्ति समिति करेगी अंतिम निर्णय

Tue, 30 Sep 2025 05:18 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 30 Sep 2025 05:18 PM IST
सार

एफएसआईबी ने मंगलवार को बीमा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एलआईसी के प्रबंध निदेशक पद के लिए आर चंदर के नाम की सिफारिश की। इस पर अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति द्वारा लिया जाएगा।

विज्ञापन
FSIB recommends R Chander for the post of Managing Director of LIC; Appointments Committee to take  decision
एलआईसी - फोटो : Istock

विस्तार

राज्य-स्वामित्व वाले बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए निदेशकों की नियुक्ति करने वाला फाइनेंशियल सर्विसेज इंस्टीट्यूशंस ब्यूरो (FSIB) ने मंगलवार को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के प्रबंध निदेशक पद के लिए आर चंदर का नाम सुझाया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ED Raid: रिलायंस इंफ्रा के खिलाफ महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में छापेमारी, फेमा जांच के तहत ईडी की कार्रवाई
विज्ञापन


ब्यूरो ने एक बयान में बताया कि इस पद के लिए पांच उम्मीदवारों का साक्षत्कार लिया गया था। FSIB ने कहा कि इंटरफेस के दौरान प्रदर्शन, समग्र अनुभव और मौजूदा मानदंडों को ध्यान में रखते हुए, ब्यूरो ने आर चंदर को एलआईसी के प्रबंध निदेशक पद के लिए सिफारिश की है। एलआईसी में सीईओ और एमडी के अलावा चार प्रबंध निदेशक हैं, जो जीवन बीमा क्षेत्र की इस दिग्गज कंपनी का नेतृत्व करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति लेगी आखिरी फैसला

एफएसआईबी की सिफारिशों पर अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति द्वारा लिया जाएगा। एफएसआईबी के अध्यक्ष कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के पूर्व सचिव भानु प्रताप शर्मा हैं।


हेडहंटर के अन्य सदस्यों में वित्तीय सेवा विभाग के सचिव, सार्वजनिक उद्यम विभाग के सचिव, आईआरडीएआई सदस्य, एलआईसी की पूर्व प्रबंध निदेशक उषा सांगवान और ओरिएंटल इंश्योरेंस की पूर्व प्रबंध निदेशक एवी गिरिजा कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed