फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Fridge TV sales will increase by 35 percent in festivals

Festivals Season: त्योहारों में 35 फीसदी तक बढ़ेगी फ्रिज-टीवी की बिक्री

Mon, 12 Sep 2022 03:46 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 12 Sep 2022 03:46 AM IST
सार

पैनासॉनिक, एलजी, सोनी, सैमसंग, हायर, गोदरेज अप्लायंसेज, वोल्टास, थॉमसन और बीएसएच होम अप्लायंसेज को लगता है कि इस साल त्योहारों में बिक्री पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहेगी।

विज्ञापन
Fridge TV sales will increase by 35 percent in festivals
त्योहारों में 35 फीसदी तक बढ़ेगी फ्रिज-टीवी की बिक्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महंगे उत्पादों की बढ़ती मांग और कीमतों में वृद्धि की वजह से इस त्योहारी सीजन में फ्रिज, टीवी और वॉशिंग मशीन जैसे अप्लायंसेज की बिक्री 35 फीसदी तक बढ़ सकती है। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कुछ कंपनियों को उम्मीद है कि दूरदराज के क्षेत्रों में उनके सस्ते उत्पादों की बिक्री अच्छी रहेगी।

विज्ञापन


पैनासॉनिक, एलजी, सोनी, सैमसंग, हायर, गोदरेज अप्लायंसेज, वोल्टास, थॉमसन और बीएसएच होम अप्लायंसेज को लगता है कि इस साल त्योहारों में बिक्री पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहेगी। ऐसा भी संभव है कि बिक्री कोरोना पूर्व स्तर के पार पहुंच जाएगी। त्योहारी सीजन ओणम से शुरू होकर दिवाली तक चलता है। इस दौरान कुल बिक्री करीब 75,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। एजेंसी
विज्ञापन


महंगे उत्पादों में अच्छी तेजी की उम्मीद

  • गोदरेज अप्लायंसेज के व्यापार प्रमुख कमल नंदी ने कहा, महंगी श्रेणियों में बिक्री त्योहारों में अच्छी रहने की उम्मीद है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पैनासॉनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया के चेयरमैन मनीष शर्मा ने कहा, आज ग्राहक अपनी पसंद और मूल्य आदि को लेकर सचेत हैं।
  • एलजी इंडिया के उपाध्यक्ष दीपक बंसल ने कहा, बिक्री कोरोना पूर्व स्तर पर पहुंच सकती है। हालांकि, महंगाई के बीच रुपये के मुकाबले डॉलर का बढ़ना चिंताजनक है।


एफपीआई ने 5,600 करोड़ का किया निवेश
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर में अब तक घरेलू शेयर बाजारों में करीब 5,600 करोड़ रुपये का निवेश किया है। त्योहारी सीजन में उपभोक्ता खर्च बढ़ने की उम्मीद और अन्य उभरते बाजारों की तुलना में बुनियादी ढांचा मजबूत होने की वजह से एफपीआई का भारतीय बाजारों में आकर्षण बढ़ा है। इससे पहले अगस्त में विदेशी निवेशकों ने 51,200 करोड़ रुपये और जुलाई में करीब 5,000 करोड़ रुपये का निवेश किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed