फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   French shipping giant to invest USD 20 billion in US; create 10,000 new jobs in America: Trump

US: फ्रांस की शिपिंग कंपनी अमेरिका में करेगी 20 अरब डॉलर का निवेश, ट्रंप का एलान- 10000 लोगों को मिलेगी नौकरी

Fri, 07 Mar 2025 10:49 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 07 Mar 2025 10:49 AM IST
सार

Donald Trump Announcement: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि दुनिया की सबसे बड़ी शिपिंग कंपनियों में से एक फ्रांस की सीएमए सीजीएम अमेरिका में 20 अरब डॉलर का निवेश करेगी। यह निवेश शिपिंग और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में होगा। इससे अमेरिका में 10,000 नई नौकरियों का सृजन होगा। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
French shipping giant to invest USD 20 billion in US; create 10,000 new jobs in America: Trump
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

दुनिया की सबसे बड़ी शिपिंग कंपनियों में से एक फ्रांस की सीएमए सीजीएम अमेरिका में 20 अरब डॉलर का निवेश करेगी। यह निवेश शिपिंग और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में होगा। इससे अमेरिका में 10,000 नई नौकरियों का सृजन होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसका एलान किया। ट्रंप ने ओवल ऑफिस में संवाददाताओं को बताया, " यह भारी निवेश शिपिंग, लॉजिस्टिक्स , बुनियादी ढांचे और टर्मिनल विस्तार के क्षेत्र में खर्च होगा और इससे अमेरिका में "अनुमानित 10,000 नए रोजगार" पैदा होंगे।" 

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, "आज हम सीएमए सीजीएम के चेयरमैन और सीईओ रुडोल्फ साडे के साथ जुड़कर बहुत खुश हैं। यह दुनिया की सबसे बड़ी शिपिंग कंपनियों में से एक है, और शायद दुनिया में दूसरे नंबर की कंपनी है। आने वाले समय में वह नंबर एक भी बन सकती है। उनके पास 160,000 से ज्यादा कर्मचारी हैं। दुनिया भर में उनके पास 750 बड़े कंटेनर जहाज हैं और मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि वे चुनाव के नतीजों के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका में 20 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने जा रहे हैं।" 
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका पहले एक दिन में एक जहाज बनाता था, लेकिन अब हम अपना रास्ता भूल गए हैं। ट्रंप ने कहा कि दुनिया में बहुत बड़े जहाज बनाने के लिए एक बहुत बड़ा नया कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शिपिंग क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस दौरान टिकटॉक के साथ सौदे पर भी बात की। उन्होंने कहा, "हमें टिकटॉक में बहुत रुचि है। चीन को फैसला लेना है, हमें उम्मीद है कि चीन इस सौदे को मंजूरी देगा।" ट्रंप ने मार्च 2025 को महिला इतिहास माह घोषित करने के लिए एक घोषणापत्र पर भी हस्ताक्षर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed