फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Fraudsters pretend to be stock experts on social media and lure investors with promise of guaranteed profits

शेयर बाजार: ठगों की चाल, मुनाफे का जाल; झांसे से बचें, सिर्फ सेबी रजिस्टर्ड सलाहकार पर भरोसा करें

Mon, 25 Aug 2025 04:36 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 25 Aug 2025 04:36 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर स्टॉक एक्सपर्ट बनकर ठग निवेशकों को गारंटीड प्रॉफिट का लालच देते हैं। हालांकि, बाजार में प्रॉफिट की गारंटी नहीं होती। मोटे मुनाफे के झांसे से बचें। सिर्फ सेबी रजिस्टर्ड सलाहकार पर भरोसा करें। यह समझ लें कि प्रॉफिट की गारंटी मतलब ठगी का जाल।

विज्ञापन
Fraudsters pretend to be stock experts on social media and lure investors with promise of guaranteed profits
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्री-पिक

विस्तार

सोशल मीडिया जानकारी साझा करने के साथ निवेश की दुनिया में भी बड़ा असर डाल रहा है। फेसबुक, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर हजारों ग्रुप और चैनल निवेशकों को बाजार में मोटे मुनाफे का सपना दिखा रहे हैं। खुद को ‘स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट’ या ‘रिसर्च एनालिस्ट’ बताने वाले सलाह के नाम पर निवेशकों को लुभाते हैं। फिर मोटे मुनाफे का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठ लेते हैं। सोशल मीडिया पर ठग खुद को मार्केट एक्सपर्ट, ब्रोकर या सेबी रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट बताकर ग्रुप बनाते हैं। वे निवेशकों को ग्रुप में जोड़कर फ्री टिप्स देते हैं। शुरुआती दौर में छोटी-छोटी सफलता दिखाकर भरोसा जीतते हैं। विश्वास बढ़ने पर निवेशकों को प्रीमियम ग्रुप में शामिल होने या सीधे निवेश करने का लालच दिया जाता है। यहां मोटे मुनाफे की गारंटी का दावा किया जाता है।

विज्ञापन


मोटी कमाई के लालच में न आएं
बाजार में लंबे समय में ही अनुशासन और सही रणनीति से प्रॉफिट कमाया जा सकता है। लेकिन सोशल मीडिया पर सक्रिय ठग एक-दो हफ्ते में पूंजी दोगुनी होने का लालच देते हैं। बाजार की चाल कई आर्थिक, वैश्विक और राजनीतिक कारकों पर निर्भर करती है। निवेशक जब मोटे मुनाफे की चाह में समझदारी छोड़ देते हैं, तब वे ठगी का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bank Loan: बिना ITR भी मिल सकता है लोन, वैकल्पिक दस्तावेज और अच्छा क्रेडिट स्कोर बनेंगे सहारा
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर फंस जाएं तो ये कदम उठाएं
कोई निवेशक ऐसे जाल में फंस जाए तो पहले संबंधित प्लेटफॉर्म पर शिकायत दर्ज कराए। साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) व पुलिस स्टेशन में शिकायत करें। सेबी के हेल्पलाइन नंबर 18002667575 और स्कोर्स प्लेटफॉर्म पर भी रिपोर्ट दर्ज कराएं। किसी भी ट्रांजेक्शन या चैट का रिकॉर्ड सुरक्षित रखें। बाजार में निवेश व निवेश के मंत्र सीखना, दोनों अलग प्रक्रियाएं हैं। शिक्षा का मतलब बाजार की समझ बढ़ाना। रिस्क का आकलन करना व वित्तीय लक्ष्यों को तय करना। जब लोग सीखने और निवेश करने की प्रक्रिया को मर्ज कर लेते हैं, तो वे ठगी का शिकार बन जाते हैं।

ये भी पढ़ें: GST: बाजार में दिखेगी तेजी, इन शेयरों पर लगाएं दांव; दिवाली तक जीएसटी ढांचे में बड़े सुधार की योजना होगी पूरी

ठगी से ऐसे बचें

  • रिसर्च एनालिस्ट या एडवाइजर के सेबी रजिस्ट्रेशन की जांच करें।
  • गारंटीड रिटर्न का वादा हो तो समझ लें कि यह ठगी का जाल है।
  • शेयर खरीद-बिक्री मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज और पंजीकृत ब्रोकर के जरिये ही करें।
  • किसी भी अनजान ग्रुप या चैनल में बैंक डिटेल, ओटीपी या अन्य निजी जानकारी न दें।
  • निवेश अपनी रिस्क प्रोफाइल और वित्तीय लक्ष्य के आधार पर करें, न कि दूसरों के कहने पर।

कोई तय रिटर्न का लालच दे रहा है, तो यह ठगी का जाल है। सोशल मीडिया पर एक्टिव कुछ लोग दागी कंपनियों और ऑपरेटर्स से मिले होते हैं जो पैनी स्टॉक्स में मुनाफे का झांसा देकर निकल जाते हैं। डॉ. रवि सिंह रिसर्च हेड- रिटेल, रेलिगेयर ब्रोकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed