फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   France's Total puts hydrogen partnership with Adani on hold for now

Total Energies: अदाणी संग हाइड्रोजन प्रोजेक्ट के लिए की गई साझेदारी स्थगित, जानें फ्रेंच कंपनी ने क्या कहा

Wed, 08 Feb 2023 07:34 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 08 Feb 2023 07:34 PM IST
सार

Total Energies: अदाणी समूह की यह फर्म ग्रीन हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के उद्देश्य से 2030 तक 50 बिलियन अमरीकी डाॅलर के निवेश से एक मिलियन टन की ग्रीन एनर्जी के उत्पादन का लक्ष्य हासिल करना चाहती है।   

विज्ञापन
France's Total puts hydrogen partnership with Adani on hold for now
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गौतम अदाणी के कारोबारी समूह में सबसे बड़े विदेशी निवेशकों में से एक फ्रांस की टोटल एनर्जीज ने कहा है कि उसने भारतीय समूह की 50  अरब डॉलर की हाइड्रोजन परियोजना में भागीदारी स्थिगित कर दी है।

विज्ञापन

फ्रांसीसी समूह के मुख्य कार्यकारी पैट्रिक पोयाने ने कहा कि अदाणी समूह के साथ साझेदारी की घोषणा पिछले साल जून में की गई थी।  लेकिन अभी तक अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।    

विज्ञापन

जून 2022 की घोषणा के अनुसार टोटल एनर्जीज को अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (ANIL) में 25 प्रतिशत की इक्विटी लेनी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

अदाणी समूह की यह फर्म ग्रीन हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के उद्देश्य से 2030 तक 50 बिलियन अमरीकी डाॅलर के निवेश से एक मिलियन टन की ग्रीन एनर्जी के उत्पादन का लक्ष्य हासिल करना चाहती है।   

पोयाने ने कहा "जाहिर है, हाइड्रोजन परियोजना को तब तक रोक दिया जाएगा जब तक कि हमारे सामने चीजें स्पष्ट ना हों।    

अदाणी समूह में 3.1 अरब डॉलर का निवेश रखने वाली टोटल एनर्जीज हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से लगाए गए लेखांकन और वित्तीय धोखाधड़ी के आरोपों के जवाब में समूह की ओर से शुरू किए गए ऑडिट के परिणामों का इंतजार करेगी।

पोयान ने हाइड्रोजन उद्यम का जिक्र करते हुए कहा “इसकी घोषणा की गई थी, हस्ताक्षर नहीं किए गए थे। ऐसे में यह साझेदारी फिलहाल मौजूद नहीं है। मिस्टर अदाणी के पास वर्तमान में निपटने के लिए कई अन्य चीजें हैं, ऐसे में जब तक ऑडिट चल रही है साझेदारी को स्थगित करना ही बेहतर होगा।”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed