फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FPI investment improves, Rs 1209 crore invested in Indian market this week

Share Market: एफपीआई निवेश में सुधार, इस हफ्ते भारतीय बाजार में डाले गए 1209 करोड़ रुपये

Sat, 21 Jun 2025 12:36 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Sat, 21 Jun 2025 12:36 PM IST
सार

एनएसडीएल के आंकड़ों के अनुसार बीते हफ्ते में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों में 1,209 करोड़ रुपये का निवेश किया है। वहीं निवेशकों ने 20 जून तक बाजार से 4,192 करोड़ रुपये निकाले। 
 

विज्ञापन
FPI investment improves, Rs 1209 crore invested in Indian market this week
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : PTI

विस्तार

विदेशी निवेशकों ने इस सप्ताह भारतीय बाजारों में 1,209 कोरड़ रुपये डाले हैं। 16 जून से 20 जून के दौरान भारतीय इक्विटी बाजार में विदेशी निवेश सकारात्मक रहा। बुधवार और शुक्रवार को हुई खरीदारी से बाजार को काफी समर्थन मिला। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इस सप्ताह में सकारात्मक गतिविधियों के बावजूद, जून महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) प्रवाह अभी तक नकारात्मक बना हुआ है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Nobel Prize: ट्रंप का दर्द छलका, कहा- कुछ भी करूं, नोबेल नहीं मिलेगा; PAK ने अमेरिकी राष्ट्रपति को नामित किया

विज्ञापन

ब्लॉक डील और एफटीएसई इंडेक्स ने बाजार को सहारा दिया

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वेल्थ मैनेजमेंट के हेड रिसर्च सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि हफ्ते के दौरान हुई कई ब्लॉक डील में विदेशी निवेशकों की मजबूत भागीदारी देखने को मिली। साथ ही, शुक्रवार को एफटीएसई इंडेक्स में पुनर्संतुलन के चलते भी विदेशी पूंजी का प्रवाह तेज रहा। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत है, जो स्वस्थ आर्थिक विकास, कई वर्षों की कम महंगाई, ब्याज दरों में कटौती और समान्य बेहतर मानसून की संभावनाओं से प्रेरित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुद्ध निकासी में आया सुधार 

एनएसडीएल के अनुसार 20 जून तक विदेशी निवेशकों ने बाजार से 4,192 कोरड़ रुपये निकाले। हालांकि, यह 13 जून के समाप्त सप्ताह से बेहतर है। इस दौरान शुद्ध निकासी 5,402 करोड़ रुपये था। यह सुधार एफपीआई भावना में कुछ स्थिरता की ओर इशारा करती है। 

वैश्विक और घरेलू कारकों का एफपीआई पर पड़ेगा असर 

खेमका ने आगे कहा कि हालिया निवेश भारत की मजबूत आर्थिक बुनियाद से हो रहा है। वैश्विक अनिश्चतताओं के बावजूद निवेशकों का भारतीय बाजारों पर भरोसा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले सप्ताह में वैश्विक और घरेलू दोनों कारक एफपीआई रुझानों को प्रभावित करेंगे। इसमें पश्चिम एशिया में चल रहा भू-राजनीतिक तनाव , तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अमेरिकी टैरिफ शामिल है। वहीं, घरेलू स्तर पर, मैक्रोइकॉनॉमिक इंडिकेटर्स, संस्थागत खरीद समर्थन और मानसून की प्रगति, उपभोग प्रवृत्तियों और बुनियादी ढ़ांचे को बढ़ावा जैसे क्षेत्र का असर पड़ेगा। 

इससे पहले मई में एफपीआई प्रवाह सकारात्मक रहा। यह 19,860 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। इससे विदेशी निवेश के मामले में मई अब तक इस साल का सबसे अच्छा प्रदर्शन वाला महीना बन गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed