फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   fpi decreases investment through p-notes in November by 7k crore rupees

एफपीआई ने घटाया पी-नोट्स के जरिये निवेश, नवंबर में रह गया 69,670 करोड़ रुपये

Fri, 20 Dec 2019 02:12 PM IST
Trainee Trainee बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 20 Dec 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
fpi decreases investment through p-notes in November by 7k crore rupees
सेबी - फोटो : PTI

पूंजी बाजार में पार्टिसिपेटरी नोट्स (पी-नोट्स) के जरिये निवेश नवंबर महीने में गिरकर के   69,670 करोड़ रुपये पर आ गया। यह पूंजी बाजार में निवेश करने का एक वित्तीय साधन है। पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) इसे उन विदेशी निवेशकों के लिये जारी करते हैं, जो बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास पंजीयन कराये बिना घरेलू पूंजी बाजार में निवेश करना चाहते हैं।

विज्ञापन


सेबी के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर माह के अंत तक शेयरों, बांडों तथा जिंसों में पी-नोट्स के जरिये किया गया कुल निवेश 7,103 करोड़ रुपये कम होकर 69,670 करोड़ रुपये पर आ गया। अक्टूबर माह के अंत में यह 76,773 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, कुल निवेश में शेयरों में 52,749 करोड़ रुपये, बांडों में 16,238 करोड़ रुपये और जिंसों में 683 करोड़ रुपये का निवेश रहा। पी-नोट्स के जरिये निवेश में जून के बाद लगभग हर महीने गिरावट आयी है। जून 2019 के अंत में इस तरह का निवेश एक माह पहले के 82,619 करोड़ रुपये से गिरकर 81,913 करोड़ रुपये पर आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद यह गिरकर जुलाई में 81,082 करोड़ रुपये, अगस्त में 79,088 करोड़ रुपये और सितंबर में 76,611 करोड़ रुपये पर आ गया था। हालांकि अक्टूबर में यह मामूली बढ़कर 76,773 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed