चार एयरलाइंस ने निकाला फेस्टिव सीजन पर ऑफर, 999 में करें इन शहरों में सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेस्टिव सीजन में हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी। अब आप देश-विदेश के कई शहरों में सस्ता किराया देकर के सफर कर सकते हैं। देश की प्रमुख लो कॉस्ट एयरलाइंस कंपनियों ने सीजन को ध्यान में रखते हुए सेल ऑफर निकाला हुआ है।
इन कंपनियों ने निकाला ऑफर
जिन कंपनियों ने यात्रियों के लिए ऑफर निकाला है उनमें जेट एयरवेज, गो एयर, इंडिगो और एयर एशिया शामिल हैं। इन कंपनियों ने अलग-अलग रूट्स के लिए यह ऑफर घोषित किया है। यात्री 999 रुपये से शुरू हो रहे किराये पर टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।
सबसे सस्ता टिकट एयर एशिया पर
इन चारों कंपनियों में सबसे सस्ता टिकट एयर एशिया पर उपलब्ध है। कंपनी मात्र 999 रुपये में लोगों को यात्रा करने का मौका दे रही है। एयर एशिया की सेल 7 अक्टूबर 2018 तक चलेगी और यात्रा का समय 30 जून 2019 तक वैध होगा। यात्री बंगलूरू, नई दिल्ली, अमृतसर, गोवा, कोच्चि और कोलकाता व अन्य शहरों के लिए टिकट बुक करा सकते हैं। टिकट कैंसिल नहीं होंगे और न ही ट्रांसफर किया जा सकेगा।
मिलेगी 30 फीसदी छूट
जेट एयरवेज घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर किराये में 30 फीसदी की छूट दे रहा है। आसियान, सार्क, गल्फ, एलएचआर, मैन और वाईवाईजेड वर्ग में सस्ते टिकट उपलब्ध हैं। बुकिंग 5 अक्टूबर 2018 से शुरू हुई है और यह 9 अक्टूबर 2018 तक चलेगी।
मिलेंगी यह सुविधाएं
जेट एयरवेज के यात्रियों को विमान में बदलाव, बच्चों के टिकट पर छूट, तारीख में बदलाव, रिफंड लेने पर शुल्क और ब्लैकआउट पीरियड जैसे प्रावधान लागू होंगे। छूट प्रीमियर और इकोनॉमी क्लास के टिकट पर मिल रही है।
इंडिगो का यह है ऑफर
लो कॉस्ट एयरलाइन इंडिगो 1199 रुपये में हवाई यात्रा करा रही है। यह ऑफर 7 अक्टूबर तक रहेगा। यात्रा 31 मार्च 2019 तक की जा सकेगी।
गो एयर का यह है ऑफर
गो एयर 1299 रुपये में दिल्लीवासियों को सस्ते में यात्रा करने का मौका दे रही है। दिल्ली से जाने वाले यात्री 6 व 7 अक्टूबर को इसके लिए टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं 31 मार्च तक बुक किए टिकटों पर यात्रा की जा सकती है। यह ऑफर अहमदाबाद, बंगलूरू, मुंबई, कोलकाता, गुवाहाटी, गोवा, हैदराबाद, बागडोगरा, जम्मू, लेह, रांची, लखनऊ, नागपुर, पटना, पुणे और श्रीनगर के लिए बुक किए गए टिकटों पर लागू होगा।