फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Former Vice Chairman of NITI Aayog Arvind Panagariya gets new responsibility, will hold this important post

Finance Commission: नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया को मिली नई जिम्मेदारी, अब संभालेंगे यह अहम पद

Sun, 31 Dec 2023 02:43 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 31 Dec 2023 02:43 PM IST
विज्ञापन
Former Vice Chairman of NITI Aayog Arvind Panagariya gets new responsibility, will hold this important post
अरविंद पनगढ़िया (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया को वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वित्त मंत्रालय ने नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी की हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि वित्त मंत्रालय से जुड़े ऋत्विक रंजनम पांडे वित्त आयोग के सचिव होंगे। आयोग के अध्यक्ष और अन्य सदस्य अपने कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की तिथि या 31 अक्टूबर, 2025, जो भी पहले हो तक पद पर बने रहेंगे। गौरतलब हैं कि वित्त आयोग संघ और राज्यों के बीच करों की शुद्ध आय के वितरण के बारे में सिफारिशें करता हैं। अधिसूचना के मुताबिक, आयोग आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 (2005 का 53) के तहत गठित धन के संदर्भ में आपदा प्रबंधन पहल के वित्तपोषण पर वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा कर सकता है और उसके बाद उचित सिफारिशें कर सकता है।
विज्ञापन

कई पदों पर हो चुकी हैं नियुक्ति
भारत सरकार द्वारा मार्च 2012 में डॉ. पनगढ़िया को पद्मभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। यह तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान हैं। इन्होंने प्रिंसटन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में  पीएचडी की हैं। विश्व बैंक, आईएमएफ जैसे विश्वस्तरीय संस्थानों में कई पदों पर वह कार्यरत रह चुके हैं। प्रोफेसर पनगढ़िया को भारतीय अर्थव्यवस्था के अग्रणी विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता है। वे एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के मुख्य अर्थशास्त्री रह चुके हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में अरविंद पनगढ़िया को नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था, लेकिन दो वर्ष बाद उन्होंने इस पद से भी इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद वह कोलंबिया विश्वविद्यालय में पढ़ाने वापस चले गए थे। जनवरी 2015 से अगस्त 2017 तक अरविंद पनगढ़िया ने नीति आयोग के पहले उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। इन वर्षों के दौरान उन्होंने भारत के G20 शेरपा के रूप में भी काम किया है। 1978 से 2003 तक कॉलेज पार्क में मैरीलैंड विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग के संकाय में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed