फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   former rbi governor raghuram rajan says one man taking decision about economy may become problem

अर्थव्यवस्था के लिए एक ही व्यक्ति का निर्णय लेना घातकः रघुराम राजन

Sat, 12 Oct 2019 04:17 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 12 Oct 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
former rbi governor raghuram rajan says one man taking decision about economy may become problem
raghuram rajan - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को एक आदमी अपनी मर्जी से नहीं चला सकता है। भारत की अर्थव्यवस्था काफी बड़ी हो गई है। एक व्यक्ति के द्वारा इसको चलाया नहीं जा सकता है और इसका उदाहरण हम सब देख चुके हैं। 

विज्ञापन


राजन कई बार इस बारे में कह चुके हैं, कि अगर एक ही व्यक्ति अर्थव्यवस्था के बारे में निर्णय लेगा तो फिर यह घातक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि राजकोषीय घाटा बढ़ने से भारतीय अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ेगा, जिससे निकलने में काफी वक्त लग सकता है। ब्राउन विश्वविद्यालय में एक व्याख्यान देते हुए राजन ने कहा कि अर्थव्यवस्था के बारे में सरकार द्वारा कोई ठोस कदम ना उठाने से अभी सुस्ती का माहौल है। 

विज्ञापन

2016 में नौ फीसदी थी विकास दर

2016 की पहली तिमाही में विकास दर नौ फीसदी के पास थी, जो अब घटकर के 5.3 फीसदी के स्तर पर आ गई है। देश में वित्तीय सेक्टर और बिजली सेक्टर को मदद की जरूरत है, लेकिन इसके बावजूद विकास दर को बढ़ाने के लिए नए क्षेत्रों की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। वित्तीय क्षेत्र में जो अस्थिरता का माहौल है, वो एक तरह का लक्षण है, न कि पूरी तरह से जिम्मेदार। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी, नोटबंदी बहुत हद तक जिम्मेदार

राजन ने कहा कि इस आर्थिक सुस्ती के लिए नोटबंदी और बाद में हड़बड़ी से लागू किया गया जीएसटी जिम्मेदार है। अगर यह दोनों नहीं होते तो अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही होती। सरकार ने बिना किसी की सलाह के नोटबंदी को लागू कर दिया। इस तरह के परीक्षण करने से पहले पूरी तरह से विचार-विमर्श होना चाहिए था। नोटबंदी से लोगों को नुकसान हुआ और इसे करने से किसी को कुछ भी हासिल नहीं हुआ। 

former rbi governor raghuram rajan says one man taking decision about economy may become problem
पूर्व मुख्य वित्तीय सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम - फोटो : PTI

'सूट, बूट की सरकार' के तंज से नहीं घटाया था कंपनियों पर कर


ब्राउन विश्वविद्यालय में बोलते हुए देश के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रह्ममण्यम ने कहा कि मोदी सरकार अपने पहले कार्यकाल में ही कंपनियों पर कर घटाने का फैसला ले लेती, अगर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सूट, बूट की सरकार का तंज नहीं कसते। 

पिछले महीने ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कंपनियों पर लगने वाले कर को घटाया था। अरविंद ने कहा कि इसका फैसला एनडीए -1 के कार्यकाल में चार से पांच साल पहले लिया गया था, लेकिन फिर इसे वापस ले लिया गया था। 

पहले कार्यकाल में हुए बहुत सारे काम

अरविंद ने कहा कि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में बहुत सारे कार्य विजन के साथ लागू किए गए थे। चाहे जन-धन खाता हो, टॉयलेट हो या फिर उज्जवला योजना सभी के पीछे एक ही मकसद था कि लोगों की ज्यादा से ज्यादा भलाई की जाए। इसके अलावा बिजली, घर और स्वास्थ्य बीमा योजना को शुरू करने के पीछे भी यही मकसद था। 

नोटबंदी और जीएसटी के पीछे भी वजह

उन्होंने आगे कहा कि नोटबंदी करना, दिवालिया कानून लेकर के आना और जीएसटी को लागू करने के पीछे भी एक साफ नियत और मकसद था। अब इसको भी अगर कोई खराब निर्णय कह रहा है, लेकिन लागू करने से पहले सरकार सभी बातों के बारे में सोच चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed