{"_id":"63120478c0b09412af2472cd","slug":"forex-reserves-down-usd-3-bn-to-usd-561-bn","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Forex Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार तीन अरब अमेरिकी डॉलर घटा, आरबीआई के आंकड़ों में खुलासा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Forex Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार तीन अरब अमेरिकी डॉलर घटा, आरबीआई के आंकड़ों में खुलासा
Fri, 02 Sep 2022 07:17 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Fri, 02 Sep 2022 07:17 PM IST
सार
Forex Reserve: 26 अगस्त को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.007 बिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर 561.046 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है। इस दौरान देश का स्वर्ण भंडार (Gold Reserves) 39.643 बिलियन डॉलर का रह गया है। इसमें 271 मिलियन डॉलर की कमी आई है।
विज्ञापन
फॉरेक्स
- फोटो : pixabay
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों के अनुसार 26 अगस्त को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.007 बिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर 561.046 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है।इससे पहले 19 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में यह भंडार 6.687 बिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर 564.053 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया था।
विज्ञापन
आरबीआई ने जारी किए साप्ताहिक आंकड़े
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए साप्ताहिक सांख्यिकीय अनुपूरक (Weekly Statistical Supplement) के अनुसार 26 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों (FCA) के भंडार में कमी दर्ज की गई है। बता दें कि एफसीए कुल मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक है।
विज्ञापन
फॉरेन करेंसी असेंट्स में भी आई कमी
विदेशी करेंसी
- फोटो : ONU
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार एफसीए (Foreign Currency Assets) में बीते में 2.571 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमी आई। यह घटकर 498.645 बिलियन रह गया है। बता दें कि विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों के अंतर्गत विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों करेंसीज आती हैं। इनकी कीमत डॉलर के आधार पर तय की जाती है।
विज्ञापन
देश का गोल्ड रिजर्व भी घटा
गोल्ड रिजर्व
- फोटो : अमर उजाला
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार 26 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान देश का स्वर्ण भंडार (Gold Reserves) 39.643 बिलियन डॉलर का रह गया है। इसमें 271 मिलियन डॉलर की कमी आई है। उपरोक्त हफ्ते के दौरान एसडीआर (Special Drawing Rights) में भी 155 मिलियन डॉलर की कमी आई है। यह घटकर 17.832 बिलियन रह गई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ रिजर्व की स्थिति में भी 26 अगस्त को समाप्त हुए हफ्ते के दौरान 10 मिलियन डॉलर की कमी आई है। यह घटकर 4.926 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गई है।