फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Forex reserves declined by 2.397 billion dollar to the lowest level in more than three months

Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में 2.397 अरब डॉलर की कमी, तीन महीने से अधिक समय के निचले स्तर पर पहुंचा

Sat, 18 Mar 2023 05:50 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई/नई दिल्ली।
एजेंसी, मुंबई/नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 18 Mar 2023 05:50 AM IST
सार

इससे पहले लगातार पांच सप्ताह तक गिरावट के बाद तीन मार्च वाले सप्ताह में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इस दौरान  विदेशी मुद्रा भंडार में 1.46 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
Forex reserves declined by 2.397 billion dollar to the lowest level in more than three months
विदेशी मुद्रा भंडार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Pixabay

विस्तार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10 मार्च को समाप्त सप्ताह में 2.397 अरब डॉलर घटकर 560 अरब डॉलर रह गया। यह विदेशी मुद्रा भंडार का दिसंबर, 2022 के शुरुआती सप्ताह के बाद तीन महीने से अधिक समय का निचला स्तर है। 

विज्ञापन


इससे पहले लगातार पांच सप्ताह तक गिरावट के बाद तीन मार्च वाले सप्ताह में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इस दौरान  विदेशी मुद्रा भंडार में 1.46 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। आरबीआई के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए) 10 मार्च वाले सप्ताह में करीब 2.2 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 494.86 अरब डॉलर रह गई। 
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में देश के स्वर्ण भंडार और एसडीआर में भी गिरावट रही। सोने का भंडार 11 करोड़ डॉलर की कमी के साथ 41.92 अरब डॉलर रह गया। वहीं, एसडीआर 5.3 करोड़ डॉलर घटकर 18.12 अरब डॉलर रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विशेष इस्पात के लिए सरकार लाएगी पीएलआई 2.0 योजना
देश में विशेष स्टील के मूल्यवर्धित उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार दोबारा उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को लाने पर विचार कर रही है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को बताया, पीएलआई का पहला चरण जारी है। इसकी अभी शुरुआत है।

सिंधिया ने कहा, हमारे मंत्रालय ने पहले ही पीएलआई के दूसरे चरण की तैयारी शुरू कर दी है। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, मंत्रालय ने उद्योग के शेयरधारकों से उनके सुझाव मांगे हैं ताकि उसी आधार पर अगली योजना जल्दी से तैयार हो सके। अब तक 27 स्टील कंपनियों ने 57 एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। सरकार ने जुलाई, 2021 में स्टील क्षेत्र के लिए पीएलआई योजना को मंजूरी दी थी।


एचडीएफसी बैंक: विलय को मिली एनसीएलटी की मंजूरी
एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लि. के विलय को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने मंजूरी दे दी है। भारत के कॉरपोरेट इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा लेनदेन है। पिछले साल अप्रैल में दोनों संस्थानों ने विलय की घोषणा की थी। प्रस्तावित संस्थान के पास 18 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति होगी। विलय अगले वित्त वर्ष की तीसरी या चौथी तिमाही तक पूरा होगा। उधर, एचडीएफसी लि. एनसीडी के जरिये 57,000 करोड़ रुपये जुटा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed