{"_id":"63bb72913858001b68227e0e","slug":"foreign-investors-withdraw-nearly-rs-5900-crore-from-indian-equity-markets-in-first-week-of-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में शेयर बाजार को झटका: विदेशी निवेशकों ने निकाले 5,900 करोड़, चीन-यूरोप में कर रहे निवेश","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
नए साल में शेयर बाजार को झटका: विदेशी निवेशकों ने निकाले 5,900 करोड़, चीन-यूरोप में कर रहे निवेश
Mon, 09 Jan 2023 07:19 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Mon, 09 Jan 2023 07:19 AM IST
सार
नए साल में भारतीय शेयर बाजार को विदेशी निवेशकों से झटका लगा है। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने जनवरी के पहले सप्ताह में शेयर बाजार से 5,900 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है।
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार
- फोटो : pixabay
विस्तार
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने जनवरी के पहले सप्ताह में शेयर बाजार से 5,900 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है। पिछले 11 दिनों से लगातार इन निवेशकों ने कुल 14,300 करोड़ रुपये निकाले हैं। हालांकि, दिसंबर में 11,119 करोड़ और नवंबर में 36,239 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था।
विज्ञापन
पिछले साल विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से कुल 1.21 लाख करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की थी। जानकारों का कहना है कि भारतीय बाजार इस समय महंगा है। यहां से निकाली गई रकम चीन और यूरोप जैसे कम प्रदर्शन वाले बाजारों में लगाई जा रही है। ये बाजार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत के अलावा ताइवान और इंडोनेशिया से भी एफआईआई ने पैसे निकाले हैं।
विज्ञापन
जानकारों के मुताबिक, जीडीपी वृद्धि की चिंता, वैश्विक स्तर पर ऊंची ब्याज दरों और तीसरी तिमाही के कंपनियों के नतीजे कमजोर रहने की संभावना है, इसलिए आगे भी विदेशी निवेशकों के रुख में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व और अन्य सेंट्रल बैंकों के ब्याज दरों में वृद्धि, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, सोने और चांदी के ऊंचे दाम और रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से बीते साल भी एफपीआई ने जोरदार बिकवाली की। बाजार जानकारों का मानना है कि कुछ देशों में कोरोना संक्रमण फिर से फैलने और अमेरिका में मंदी की चिंता के कारण विदेशी निवेशक भारत जैसे उभरते बाजारों से दूरी बना रहे हैं।
विज्ञापन
डिस्कॉम का बकाया 50% घटकर 62,681 करोड़ रुपये
वहीं, बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) का कुल बकाया ऊर्जा उत्पादन कंपनियों पर जनवरी में करीब 50 फीसदी घटकर 62,681.68 करोड़ रुपये पहुंच गया। 2021 में इसी महीने में यह 1.21 लाख करोड़ रुपये था। जानकारों की मानें तो सरकार के उठाए कदमों से बकाया घटा है।
भारत में आयोजित होगा वैश्विक दक्षिण शिखर सम्मेलन
भारत 12-13 जनवरी को वैश्विक दक्षिण की आवाज शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। वर्चुअली आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में वैश्विक दक्षिण सहित विकासशील देशों को अपने मुद्दों, चिंताओं और प्राथमिकताओं को रखने का मौका मिलेगा। इसमें हिस्सा लेने के लिये 120 देशों को आमंत्रित किया गया है। इस सम्मेलन का मुख्य विषय यूनिटी आफ वॉयस, यूनिटी आफ पर्पज’ है। उधर, सम्मेलन में शामिल होने को लेकर पूछे गए सवाल पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि इस जो मुद्दे उठाए जाने हैं, उन्हें लेकर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख पहले से ही काफी मुखर रहे हैं।