फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Foreign Investors selloff hits new record high in 2022 two lakh crore gone from market

FPI Selloff: साल 2022 में अब तक बाजार से निकाले गए दो लाख करोड़ रुपये, विदेशी निवेशकों ने की रिकॉर्ड बिकवाली

Sat, 18 Jun 2022 04:16 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 18 Jun 2022 04:16 PM IST
सार

रिपोर्ट में बाजार के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा गया है कि कैलेंडर ईयर 2022 में अब तक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कुल 2,02,244 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की है। बता दें एफपीआई मई माह में ही 45,276 करोड़ रुपये के शेयर बेचे गए, जबकि इस महीने 17 जून तक ही 28,445 करोड़ रुपये के शेयर बेचे गए हैं। 
 

विज्ञापन
Foreign Investors selloff hits new record high in 2022 two lakh crore gone from market
एफपीआई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2022 में विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार से जमकर बिकवाली की है, जो अभी भी लगातार जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल अब तक रिकॉर्ड शेयर बेचे गए हैं और और दलाल स्ट्रीट से दो लाख करोड़ रुपये बाहर गए हैं। एफपीआई मई माह में ही 45,276 करोड़ रुपये के शेयर बेचे गए, जबकि इस महीने 17 जून तक ही 28,445 करोड़ रुपये के शेयर बेचे गए हैं। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में बाजार के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा गया है कि कैलेंडर ईयर 2022 में अब तक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कुल 2,02,244 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की है। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश सलाहकार डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा कि एफपीआई ने अन्य उभरते हुए बाजारों ताइवान और दक्षिण कोरिया की तुलना में भारतीय बाजारों से भारी बिकवाली की है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डॉलर की मजबूती और अमेरिका में बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी एफपीआई की बिकवाली के लिए प्रमुख कारण रहे हैं। बता दें कि फेड और अन्य केंद्रीय बैंकों जैसे बैंक ऑफ इंग्लैंड और स्विस सेंट्रल बैंक ने दरें बढ़ाई हैं, इसलिए बढ़ती प्रतिफल के साथ वैश्विक स्तर पर समकालिक दरों में बढ़ोतरी हो रही है। विजयकुमार ने कहा कि पैसा इक्विटी से बॉन्ड में ट्रांसफर हो रहा है। इस दौरान भारत में एफपीआई ने फाइनेंस और आईटी में बिक्री जारी रखी, जहां उनकी हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed