फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Foreign exchange reserves reached $ 547.25 billion, know how much it increased?

Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 547.25 अरब डॉलर पर पहुंचा, जानें कितने का हुआ इजाफा?

Fri, 25 Nov 2022 06:04 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 25 Nov 2022 06:04 PM IST
विज्ञापन
Foreign exchange reserves reached $ 547.25 billion, know how much it increased?
फॉरेक्स रिजर्व - फोटो : pixabay

18 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.54 अरब डॉलर बढ़कर 547.25 अरब डॉलर हो गया है। आरबीआई ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार 18 नवंबर को समाप्त सप्ताह में लगातार दूसरे हफ्ते भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.537 अरब डॉलर बढ़कर 547.252 अरब डॉलर हो गया। पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में अगस्त 2021 के बाद से उच्चतम साप्ताहिक वृद्धि के बाद यह 14.721 बिलियन अमरीकी डालर बढ़कर 544.715 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया था। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। उसके बाद केंद्रीय बैंकों की ओर से लगातार ब्याज दरें बढ़ाने और वैश्विक दबाव के कारण इसमें लगातार गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि केंद्रीय रिजर्व बैंक (RBI) रुपये की रुपये को मजबूत बनाए रखने के लिए फॉरेक्स रिजर्व का इस्तेमाल करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक सांख्यिकीय अनुपूरक के अनुसार विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए) जो कुल भंडार का एक प्रमुख घटक है 1.76 बिलियन अमरीकी डालर बढ़कर 484.288 बिलियन अमरीकी डालर हो गया है। डॉलर की तुलना में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों में आई मजबूती या महंगाई के अपेक्षाकृत नरम पड़ने से इसमें वृद्धि दर्ज की गई है। 

इस दौरान देश का स्वर्ण भंडार 315 करोड़ डॉलर बढ़कर 40.011 अरब डॉलर हो गया। आरबीआई ने कहा है कि उक्त सप्ताह में विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 35.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 17.906 अरब डॉलर हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed