{"_id":"5fe5fe676e0fd5303701a671","slug":"foreign-exchange-reserves-of-india-at-record-high","type":"story","status":"publish","title_hn":"581 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर विदेशी मुद्रा भंडार, 2.56 अरब डॉलर की बढ़त","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
581 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर विदेशी मुद्रा भंडार, 2.56 अरब डॉलर की बढ़त
Fri, 25 Dec 2020 08:30 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 25 Dec 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 18 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 2.563 अरब डॉलर बढ़कर 581.131 अरब डॉलर की नई रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 77.8 करोड़ डॉलर घटकर 578.568 अरब डॉलर पर था।
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में बढ़ोतरी आने के कारण मुद्रा भंडार में तेजी दर्ज की गई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, कुल विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होती हैं।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार समीक्षावधि में एफसीए 1.382 अरब डॉलर बढ़कर 537.727 अरब डॉलर हो गई। उल्लेखनीय है कि एफसीए को दर्शाया डॉलर में जाता है, लेकिन इसमें यूरो, पौंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्राएं भी शामिल होती हैं।
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 18 दिसंबर को समाप्त हुए समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान देश का स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.008 अरब डॉलर बढ़कर 37.020 अरब डॉलर हो गया।
देश को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में मिला विशेष आहरण अधिकार 1.2 करोड़ डॉलर की बढ़त के साथ 1.515 अरब डॉलर और आईएमएफ के पास जमा मुद्रा भंडार भी 16 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.870 अरब डॉलर हो गया।