फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Forbes Released list of asia heroes of philanthropy 2023 list kp singh nandan, nilekani and nikhil kamath

Forbes: 15 परोपकारियों में निलेकणि, केपी और निखिल कामथ, फोर्ब्स की एशिया हीरोज ऑफ फिलॉन्थ्रॉपी लिस्ट जारी

Fri, 01 Dec 2023 06:11 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 01 Dec 2023 06:11 AM IST
सार

देश की सबसे बड़ी स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ यूट्यूब पॉडकास्ट सीरीज 'डब्लूटीएफ इज' से एक करोड़ रुपये उस चैरिटी संस्था को देंगे जो दर्शकों ने चुनी हो। निखिल कामथ जून में गिविंग प्लेज में शामिल हुए थे और ऐसा करने वाले वो भारत से चौथे कारोबारी हैं।

विज्ञापन
Forbes Released list of asia heroes of philanthropy 2023 list kp singh nandan, nilekani and nikhil kamath
निखिल कामथ - फोटो : social media

विस्तार

फोर्ब्स ने 'एशिया के परोपकारी नायकों' की सूची जारी की है। इसमें भारत के तीन दिग्गजों को शामिल किया गया है। इसमें इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन निलेकणि, डीएलएफ के के चेयरमैन ऐमिरेट्स कुशल पाल सिंह और जेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ को जगह मिली है। सूची में किसी को कोई रैंक नहीं दी गई है। व्यापार उद्योग के उन दिग्गजों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है, जो वित्तीय दान तो कर रहे हैं, वहीं इसके अलावा कुछ चुनिंदा मुद्दों पर व्यक्तिगत रूप से भी लोगों की मदद कर रहे हैं। 17वें संस्करण की लिस्ट में शामिल निलेकणि ने इस साल जून में आईआईटी बॉम्बे को 3.2 अरब रुपये दान दिया। फोर्ब्स के मुताबिक, ये वित्तीय मदद भारत के एजुकेशन सेक्टर को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए काम आने वाली है।

विज्ञापन

केपी सिंह ने 731 करोड़ परोपकार के लिए जुटाए
डीएलएफ के कुशल पाल सिंह 92 साल के हैं। अगस्त में अपनी रियल एस्टेट कंपनी में बची हुई डायरेक्ट हिस्सेदारी को बेच दिया था। इसके जरिये उन्होंने 7.3 अरब रुपये जुटाए थे। उन्होंने 731 करोड़ रुपये की रकम देश में परोपकारी कामों के लिए जुटाए। 1961 में केपी सिंह इंडियन आर्मी छोड़कर अपने ससुर की कंपनी डीएलएफ में शामिल हो गए थे और 2020 तक डीएलएफ के चेयरमैन के पद पर रहे। इसके बाद से वो फिलहाल कंपनी के चेयरमैन ऐमिरेट्स हैं।

विज्ञापन

निखिल कामथ 1 करोड़ चैरिटी संस्था को देंगे
देश की सबसे बड़ी स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ यूट्यूब पॉडकास्ट सीरीज 'डब्लूटीएफ इज' से एक करोड़ रुपये उस चैरिटी संस्था को देंगे जो दर्शकों ने चुनी हो। निखिल कामथ जून में गिविंग प्लेज में शामिल हुए थे और ऐसा करने वाले वो भारत से चौथे कारोबारी हैं। दूसरे कारोबारी जो इस प्लेज में शामिल हैं उनके नाम नंदन नीलेकणि और रोहिणी नीलेकणी, विप्रो के अजीम प्रेमजी और बायोकॉन की किरण मजूमदार-शॉ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed