फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Net Worth of 100 Richest People Crosses $800 Billion, Adani Tops

Forbes India’s 100 Richest: सौ सबसे अमीर लोगों की कुल नेटवर्थ 80 हजार करोड़ रुपये, अदाणी सबसे अव्वल

Thu, 20 Oct 2022 11:25 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 20 Oct 2022 11:25 AM IST
सार

Forbes India’s 100 Richest: भारत के अमीरों की संपत्ति में यह इजाफा मुख्य रूप से इन्फ्रास्ट्रक्चर टायकून गौतम अदाणी की संपत्ति में रिकॉर्ड वृद्धि के कारण दर्ज की गई। 2008 के बाद पहली बार भारतीय के सौ अमीरों की लिस्ट के शीर्ष नाम में बदलाव हुआ है। वर्ष 2021 में अदाणी की संपत्ति में तीन गुना इजाफा हुआ हुआ था।

विज्ञापन
Net Worth of 100 Richest People Crosses $800 Billion, Adani Tops
indian economy - फोटो : istock

विस्तार

कारोना महामारी के बाद देश में मांग में वृद्धि दर्ज होने के कारण भारत ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। इस दौरान घरेलू शेयर बाजार में पिछले वर्ष की तुलना में मामूली गिरावट रही। सबसे ज्यादा कमजोरी रुपये में दिखी, जो इस अवधि में दस प्रतिशत तक टूट गया। इन सबके बावजूद फोर्ब्स की 2022 की लिस्ट के अनुसार भारत के सौ सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में 25 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है और उनका कुल नेटवर्थ 800 बिलियन डॉलर (लगभग 80 हजार करोड़ रुपये) को पार कर गया है।

विज्ञापन

अदाणी की संपत्ति में दोगुने का इजाफा, 150 बिलियन डॉलर हुई नेटवर्थ

Net Worth of 100 Richest People Crosses $800 Billion, Adani Tops
गौतम अदाणी - फोटो : Instagram/gautam.adani

भारत के अमीरों की संपत्ति में यह इजाफा मुख्य रूप से इन्फ्रास्ट्रक्चर टायकून गौतम अदाणी की संपत्ति में रिकॉर्ड वृद्धि के कारण दर्ज की गई। 2008 के बाद पहली बार भारतीय के सौ अमीरों की लिस्ट के शीर्ष नाम में बदलाव हुआ है। वर्ष 2021 में अदाणी की संपत्ति में तीन गुना इजाफा हुआ हुआ था। इस वर्ष उनकी संपत्ति दोगुनी वृद्धि के साथ 150 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है और वे देश के सबसे अमीर व्यक्ति बनने के साथ ही पूरी दुनिया के दूसरे सबसे धनवान व्यक्ति बन गए हैं। डॉलर और प्रतिशत दोनों ही मापदंडों पर उनकी संपत्ति में इस वर्ष सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। अदाणी ने घोषणा की है कि वे अगले एक दशक में 100 बिलियन डॉलर का निवेश करेंगे, इस निवेश का 70 फीसद हिस्सा ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फोर्ब्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी 

Net Worth of 100 Richest People Crosses $800 Billion, Adani Tops
मुकेश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया

ऑयल, गैस और टेलीकॉम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी लिस्ट में दूसरे नंबर हैं। उनकी संपत्ति 88 बिलियन डॉलर है, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में पांच प्रतिशत की कमी आई है। अदाणी और अंबानी की संपत्ति का मूल्य भारत के सौ अमीरों की लिस्ट के कुल नेट वर्थ का करीब 30 प्रतिशत है। 

विज्ञापन

खुदरा कारोबार के किंग और डीमार्ट के संस्थापक दमानी तीसरे नंबर पर    

Net Worth of 100 Richest People Crosses $800 Billion, Adani Tops
राधाकृष्ण दमानी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश के खुदरा कारोबार के किंग राधाकिशन दमानी जो डीमार्ट नाम के सुपरमार्केट चेन के मुखिया हैं, ने पहली बार देश के टॉप थ्री अमीरों की लिस्ट में जगह बनाई है। हालांकि उनकी संपत्ति में छह प्रतिशत की गिरावट आई है और यह 27.6 बिलियन डॉलर है। इस वर्ष भी कोरोना वायरसरोधी वैक्सीन की बिक्री से हुए मुनाफे के कारण सायरस पूनावाला लिस्ट में चौथे स्थान पर है। उनकी उनकी संपत्ति करीब 21.5 बिलियन डॉलर की है। 

देश के सौ सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में नौ नए चेहरे शामिल

Net Worth of 100 Richest People Crosses $800 Billion, Adani Tops
फाल्गुनी नायर - फोटो : facebook/falguni.nayar.5

इस वर्ष देश के सौ अमीरों की लिस्ट में नौ नए चहरे है। इनमें से तीन नाम आईपीओ के कारण लिस्ट में जुड़े हैं। पहला नाम फाल्गुनी नायर का है। पूर्व बैंकर नायर ब्यूटी और फैशन रिटेल ब्रांड नायका की शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद देश की सबसे अमीर महिला बन गईं हैं। परंपरागत वस्त्र निर्माता रवि मोदी (मान्यवर) और जूते बनाने वाली कंपनी मेट्रो ब्रांड्स के संस्थापक रफीक मलिक भी अपनी कंपनियों के शेयर मार्केट में लिस्टिंग के बाद इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। 

देश के सौ सबसे अमीर लोगों में तीन का वर्ष 2022 में हुआ निधन

Net Worth of 100 Richest People Crosses $800 Billion, Adani Tops
Cyrus mistry - फोटो : Amar Ujala

भारत के सौ अमीरों की लिस्ट में शामिल तीन लोगों का इस वर्ष निधन हो गया। इनमें बजाज ग्रुप के मुखिया राहुल बजाज, भारत के वॉरेन बफेट समझे जाने वाले दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला और निर्माण क्षेत्र के दिग्गज कारोबारी पलोनजी मिस्त्री का नाम शामिल है। पलोनजी मिस्त्री के 54 वर्षीय पुत्र साइरस मिस्त्री का भी पिता की मौत के तीन महीने बाद बीते सितंबर महीने में एक कार हादसे में निधन हो गया। अब उनका 14.2 बिलियन डॉलर का पारिवारिक बिजनेस पलोनजी मिस्त्री के बड़े बेटे शापूरजी मिस्त्री संभाल रहे हैं।

40 उद्याेगपतियों की संपत्ति में इजाफा, 60 की संपत्ति घटी

Net Worth of 100 Richest People Crosses $800 Billion, Adani Tops
गलत हिंदी देखकर आनंद महिंद्रा हैरान - फोटो : Pixabay

इस लिस्ट में इस वर्ष चार उद्योगपतियों की वापसी हुई है। इनमें प्रमुख नाम महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के आनंद महिंद्रा का है। लिस्ट में जहां 40 लोगों की संपत्ति में इजाफा हुआ है वहीं 60 कारोबारियों की संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई है। लिस्ट से बाहर होने वालों में प्रमुख नाम पेटीएम (One97 Communications) के विजय शेखर शर्मा का है। जिनकी कंपनी के शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद बुरी तरह से पिटे हैं।लिस्ट में सबसे कम संपत्ति वाले उद्याेगपति की संपत्ति 1.9 बिलियन डॉलर रही, पिछले वर्ष भी यह लगभग इतनी ही (1.94 बिलियन डॉलर) थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed