फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Forbes India Rich List 2019 Mukesh Ambani is on top know full list

लगातार 12 साल तक मुकेश अंबानी बने सबसे अमीर भारतीय, एक साल में इतनी बढ़ी संपत्ति

Fri, 11 Oct 2019 01:10 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 11 Oct 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
Forbes India Rich List 2019 Mukesh Ambani is on top know full list

फोर्ब्स ने भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची जारी कर दी है। लगातार 12वें साल रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी इस सूची में पहले स्थान पर हैं। अंबानी की कुल संपत्ति 51.4 बिलियन डॉलर यानी 5,140 करोड़ डॉलर है। पिछले साल के मुकाबले इसमें 40 लाख डॉलर का इजाफा हुआ है। आइए जानते हैं फोर्ब्स की सबसे अमीर भारतीयों की सूची में टॉप 10 में कौन से उद्योगपतियों को स्थान मिला है। 

विज्ञापन

 
रैंक    नाम               नेट वर्थ ( करोड़ डॉलर में )  कंपनी का नाम
1. मुकेश अंबानी  5140  रिलायंस इंडस्ट्रीज 
2.  गौतम अडाणी 1570 अडाणी पोर्ट्स
3.  हिन्दुजा ब्रदर्स 1560 अशोक लेलैंड
4.  पी मिस्त्री  1500 शापूर्जी पल्लोंजी ग्रुप
5.  उदय कोटक  1480 कोटक महिंद्रा बैंक
6.   शिव नाडर  1440 एचसीएल टेक्नोलॉजी
7.  राधाकृष्णन दमानी 1430 एवेन्यू सुपरमार्ट
8.  गोदरेज फैमिली 1200  गोदरेज ग्रुप
9.  लक्ष्मी मित्तल 1050    आर्सेलर मित्तल
10.   कुमार बिरला 960 आदित्या बिरला ग्रुप


17वें नंबर पर अजीम प्रेमजी

इस लिस्ट में जो चौंकाने वाला नाम दिख रहा है वो है अजीम प्रेमजी का। अजीम प्रेमजी पिछले साल तक भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने हुए थे लेकिन इस साल मे वो दूसरे पायदान से खिसक कर 17वें नंबर पर आ गए हैं। सूची के अनुसार उनकी नेट वर्थ 720 करोड़ डॉलर हो गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि अजीम प्रेमजी ने इसी साल मार्च में 52,750 करोड़ रुपये बाजार मूल्य के शेयर दान कर दिए हैं। प्रेमजी ने जो रकम दान की वह विप्रो लिमिटेड की 34 फीसदी हिस्सेदारी थी। इसके साथ प्रेमजी द्वारा परोपकार कार्य के लिए दान की गई कुल रकम 145,000 करोड़ रुपये यानी 21 अरब डॉलर हो गई, जो विप्रो लिमिटेड के आर्थिक स्वामित्व का 67 फीसदी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें 100 सबसे अमीर लोगों की पूरी सूची

 

Forbes India Rich List 2019 Mukesh Ambani is on top know full list
अजीम प्रेमजी

क्यों घटी अजीम प्रेमजी की संपत्ति

फोर्ब्स ने भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची जारी कर दी है। लेकिन इस लिस्ट में जो चौंकाने वाला नाम दिख रहा है वो है अजीम प्रेमजी का। अजीम प्रेमजी पिछले साल तक भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने हुए थे लेकिन इस साल मे वो दूसरे पायदान से खिसक कर 17वें नंबर पर आ गए हैं। 

अब अजीम जी के साथ ऐसा क्या हुआ कि वो एकाएक अमीरों की लिस्ट में इतने पिछड़ गए। इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं लेकिन इनमें से जो बड़ी वजह सामने आ रही है वो है उनका दानवीर होना। 

दान में दिए 52 हजार करोड़ रुपये के शेयर

अजीम प्रेमजी ने इसी साल मार्च में 52,750 करोड़ रुपये बाजार मूल्य के शेयर दान कर दिए हैं। प्रेमजी ने जो रकम दान की वह विप्रो लिमिटेड की 34 फीसदी हिस्सेदारी थी। इसके साथ प्रेमजी द्वारा परोपकार कार्य के लिए दान की गई कुल रकम 145,000 करोड़ रुपये यानी 21 अरब डॉलर हो गई, जोकि विप्रो लिमिटेड के आर्थिक स्वामित्व का 67 फीसदी है। 

प्रेमजी के फाउंडेशन द्वारा एक बयान में कहा गया था कि, अजीम प्रेमजी ने अपनी निजी संपत्तियों का अधिक से अधिक त्याग कर और धर्माथ कार्य के लिए उसे दान देकर परोपकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बढ़ाई है, जिससे अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के परोपकार कार्यो को सहयोग मिलेगा। अजीम प्रेमजी जितनी बड़ी मात्रा में दान कर रहे हैं उससे वो देश के सबसे बड़े दानवीर बन गए लेकिन शायद इसी वजह से उनकी तिजोरी भी खाली हो रही है। 

2001 से कर रहे हैं दान

अजीम प्रेमजी साल 2001 से ही जरूरतमंदों को दान करना शुरू कर दिया था। 2013 में अपने संकल्प में प्रेमजी ने कहा था कि उनका यह मानना है कि जिन लोगों के पास दौलत है, उन्हें लाखों वंचित लोगों के लिए एक बेहतर दुनिया बनाने की कोशिश में योगदान करना चाहिए। आपको जानकर हैरानी होगी कि वर्ष 1999 से 2005 तक अजीम प्रेमजी भारत के सबसे धनी व्यक्ति रह चुके हैं। 

21 साल में शुरू की थी विप्रो

अजीम प्रेमजी ने मात्र 21 साल की उम्र में विप्रो लिमिटेड की शुरुआत की थी। शुरुआत में तो यह कंपनी साबुन तेल बेचा करती थी लेकिन धीरे-धीरे यह भारत की विशाल आईटी कंपनी बन गई। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक विप्रो 1999 तक इतनी बड़ी हो चुकी थी कि सिर्फ अपने 22 फीसदी शेयर बेचकर रिलायंस को खरीद सकती थी। आज विप्रो के दुनियाभर में एक लाख तीस हजार कर्मचारी हैं और इसकी 54 देशों में शाखाएं हैं। 

सामाजिक कार्यों में सराहनीय योगदान के लिए साल 2005 में भारत सरकार के अजीम प्रेमजी को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। देश के सबसे अमीर लोगों में शुमार अजीम प्रेमजी को हवाई जहाज की इकोनॉमी क्लास में सफर करना पसंद है। इसी साल 30 जुलाई को प्रेमजी ने विप्रो के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। अजीम के बाद उनके बेटे रिशद प्रेमजी ने कंपनी की कमान संभाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed