फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Food Secretary Sanjeev Chopra says this time also food grain production in country bumper

Wheat: देश में खाद्यान्न की महंगाई से रहेगी राहत, आगामी महीनों में भी नहीं सताएंगे बढ़े दाम; गेहूं की बंपर फसल

Wed, 21 May 2025 01:57 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 21 May 2025 01:57 AM IST
सार

खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि देश में खाद्यान्न उत्पादन इस बार भी बंपर है। इसलिए निकट भविष्य में भी स्थितियां सामान्य रहने वाली है। देश में अप्रैल में कंज्यूमर फूड प्राइस इंडेक्स सबसे कम 1.78 फीसदी था। इससे पहले यह अक्तूबर 2021 में 0.85 फीसदी सबसे कम था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश में खाद्यान्न की कीमतों में निकट भविष्य में कोई बड़ी बढ़ोत्तरी नहीं होगी। 
 

विज्ञापन
Food Secretary Sanjeev Chopra says this time also food grain production in country bumper
गेहूं। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

देश के लोगों को खाद्यान्न की महंगाई नहीं सताएगी। बंपर पैदावार और मुद्रास्फीति का ऐतिहासिक रूप से 42 माह में सबसे निचले स्तर पर होना बताता है। देश खाद्यान्न के मामले में सक्षम है और भंडार भरे हैं। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि देश में खाद्यान्न उत्पादन इस बार भी बंपर है। इसलिए निकट भविष्य में भी स्थितियां सामान्य रहने वाली है। देश में अप्रैल में कंज्यूमर फूड प्राइस इंडेक्स सबसे कम 1.78 फीसदी था। इससे पहले यह अक्तूबर 2021 में 0.85 फीसदी सबसे कम था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश में खाद्यान्न की कीमतों में निकट भविष्य में कोई बड़ी बढ़ोत्तरी नहीं होगी।

विज्ञापन


इसके अलावा देश में चालू रबी मार्केटिंग सीजन में अभी तक गेहूं की सरकारी खरीद तय लक्ष्य से कम रहने वाली है। किंतु यह चिंता का विषय नहीं है, क्योंकि यह तय लक्ष्य से थोड़ी ही कम है। किसानों को उनकी फसल का भरपूर दाम मिला है। निजी कंपनियों ने किसानों से खूब खरीदी की है। देश के सरकारी गोदामों में 382.22 लाख मीट्रिक टन चावल का भंडार है। अक्टूबर नवंबर से नई फसल आ जाएगी, जिसके पूर्वानुमान भी काफी अच्छे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PM Modi: पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से की बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट रहें
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं की अभी तक 296 लाख मीट्रिक टन खरीद
सरकारी खरीद में गेहूं की अभी तक 296 लाख मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। चोपड़ा ने कहा कि जबकि सरकारी खरीद का लक्ष्य 312 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का रखा गया था। इसमें पंजाब में निजी कंपनियों और उत्तर प्रदेश से कम सरकारी खरीद के कारण तय लक्ष्य से कुछ कम रह गया है। सरकार ने इसमें पंजाब से 124 लाख मीट्रिक टन, हरियाणा से 75 लाख मीट्रिक टन, मध्य प्रदेश से 80 लाख मीट्रिक टन, उत्तर प्रदेश से 30 लाख मीट्रिक टन, राजस्थान से 20 लाख मीट्रिक टन और गुजरात से 0.01 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने था।


पंजाब-हरियाणा में 15 मई तक गेहूं की खरीद खत्म
इसमें पंजाब और हरियाणा में 15 मई तक गेहूं की खरीद खत्म हो गई है। जबकि उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अभी यह 30 मई जारी है। इसमें मध्य प्रदेश को भी जोड़ा गया है, इसके बाद भी बहुत कम उम्मीद बची है कि सरकारी खरीद इस बार भी अपना लक्ष्य पूरा कर पाएगी। क्योंकि पंजाब से अभी तक सबसे अधिक 119.32 लाख मीट्रिक टन की खरीद हुई है। मध्य प्रदेश से 77.75 लाख मीट्रिक टन की खरीद हुई है। हरियाणा से 70.81 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। उत्तर प्रदेश से यह खरीद 9.99 लाख मीट्रिक टन है। इसे ज्यादा से ज्यादा दस लाख मीट्रिक टन रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: MHA: मणिपुर हिंसा की जांच कर रहे तीन सदस्यीय आयोग की समयसीमा बढ़ी, अब 20 नवंबर तक केंद्र को देनी होगी रिपोर्ट

राजस्थान में 16.46 लाख मीट्रिक टन खरीद
राजस्थान में 16.46 लाख मीट्रिक टन खरीद हुई है। जबकि गेहूं उत्पादन वाले अन्य राज्यों से कोई खरीद नहीं हो पा रही है। सरकार ने गेहूं के लिए 2425 रुपये प्रति क्विंटल सरकारी खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है, लेकिन बाजार में सभी राज्यों में यह काफी ऊपर चल रहा है। गन्ना की फसल भी अच्छी है इसलिए कह सकते हैं कि अभी खाद्यान्न के मामले में देश काफी सहज और अनुकूल हालातों में है। खाद्य सचिव ने कहा कि देश में इस बार भी बंपर फसल है, ऐसे में जनता पर खाद्यान्नों की महंगाई का बोझ नहीं पड़ेगा। जहां तक सवाल खाद्य तेलों की ऊंची कीमत का है तो यह दुनिया में हो रही महंगाई और भारत द्वारा लगाई गई आयात ड्यूटी का भी असर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed