वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं: कई जिलों में एक भी बैंक नहीं, देश को एसबीआई जैसे चार-पांच बैंकों की जरूरत
देश के कई जिलों में उच्च आर्थिक गतिविधियां होने के बावजूद वहां पर एक भी बैंक न होने पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को हैरानी जताई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि उच्च आर्थिक गतिविधियां और वित्तीय समावेशन पर भारी जोर होने के बावजूद कई जिलों में बैंकों की मौजूदगी शून्य है। वित्त मंत्री ने बैंकों से कहा कि या तो ऐसे जिलों में वह सभी सुविधाओं से लैस शाखाएं खोलें या बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने वाली एक छोटी इकाई की स्थापना करें। सीतारमण ने हैरानी जताई कि आखिर किस तरह उन क्षेत्रों में भी बैंक नहीं हैं जहां आर्थिक गतिविधियां उच्च स्तर पर हैं।
सीतारमण ने यह बात इंडस्ट्री लॉबी ग्रुप इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) की 74वीं वार्षिक महासभा के दौरान कही। उन्होंने कहा, 'आज भी देश में ऐसे कई जिले हैं जिनकी कई बड़ी पंचायतों में भी एक भी बैंक नहीं है... ऐसे कई जिले हैं जहां एक भी बैंक भौतिक रूप से मौजूद नहीं है।' उन्होंने आईबीए सदस्यों को सभी जिलों को डिजिटल रूप से मैप करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि ऐसे जिलों की पहचान हो सके और वहां बैंक शाखा खोली जा सके।
उन्होंने कहा कि भारत को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) जैसे चार-पांच अन्य बैंकों की जरूरत है। इकोनॉमी और इंडस्ट्री में हाल में आए बदलावों की पृष्ठभूमि में जिस प्रकार से हालात बदले हैं, उन्हें पूरा करने के लिए हमें बैंकिंग का विस्तार करने की जरूरत है।