फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FM Nirmala Sitharaman says many districts lack bank branches despite high economic activity

वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं: कई जिलों में एक भी बैंक नहीं, देश को एसबीआई जैसे चार-पांच बैंकों की जरूरत

Sun, 26 Sep 2021 05:59 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 26 Sep 2021 05:59 PM IST
सार

देश के कई जिलों में उच्च आर्थिक गतिविधियां होने के बावजूद वहां पर एक भी बैंक न होने पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को हैरानी जताई। 

विज्ञापन
FM Nirmala Sitharaman says many districts lack bank branches despite high economic activity
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि उच्च आर्थिक गतिविधियां और वित्तीय समावेशन पर भारी जोर होने के बावजूद कई जिलों में बैंकों की मौजूदगी शून्य है। वित्त मंत्री ने बैंकों से कहा कि या तो ऐसे जिलों में वह सभी सुविधाओं से लैस शाखाएं खोलें या बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने वाली एक छोटी इकाई की स्थापना करें। सीतारमण ने हैरानी जताई कि आखिर किस तरह उन क्षेत्रों में भी बैंक नहीं हैं जहां आर्थिक गतिविधियां उच्च स्तर पर हैं। 

विज्ञापन


सीतारमण ने यह बात इंडस्ट्री लॉबी ग्रुप इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) की 74वीं वार्षिक महासभा के दौरान कही। उन्होंने कहा, 'आज भी देश में ऐसे कई जिले हैं जिनकी कई बड़ी पंचायतों में भी एक भी बैंक नहीं है... ऐसे कई जिले हैं जहां एक भी बैंक भौतिक रूप से मौजूद नहीं है।' उन्होंने आईबीए सदस्यों को सभी जिलों को डिजिटल रूप से मैप करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि ऐसे जिलों की पहचान हो सके और वहां बैंक शाखा खोली जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) जैसे चार-पांच अन्य बैंकों की जरूरत है। इकोनॉमी और इंडस्ट्री में हाल में आए बदलावों की पृष्ठभूमि में जिस प्रकार से हालात बदले हैं, उन्हें पूरा करने के लिए हमें बैंकिंग का विस्तार करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
यहां ध्यान देने वाली बात है कि देश के आर्थिक विकास पर नीतियों का निर्माण करने वाले एक दशक से भी अधिक समय से वित्तीय समावेश पर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही ऐसे हर गांव में बैंक की उपस्थिति सुनिश्चित करने का लक्ष्य भी तय किया गया है जिनकी आबादी दो हजार से अधिक है। उल्लेखनीय है कि इसके लिए कुछ साल पहले भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों के लिए शाखाएं खोलने के लिए अपने मानदंडों को भी आसान किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed