फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FM Nirmala Sitharaman reaffirms Indias commitment to fighting money laundering terror financing lauds FATF

अमेरिका में सीतारमण: मनी लॉन्ड्रिंग और आंतक के वित्त पोषण के खिलाफ दोहराई प्रतिबद्धता, FATF की भूमिका को सराहा

Fri, 22 Apr 2022 10:20 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 22 Apr 2022 10:20 AM IST
सार

भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वाशिंगटन में गुरुवार को बैठक के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादियों के वित्त पोषण के खिलाफ भारत की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एफएटीएफ के अध्यक्ष मार्कस प्लीयर को कोरोना महामारी के चुनौतीपूर्ण समय में प्रदान किए गए सक्षम मार्गदर्शन और नेतृत्व के लिए उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन
FM Nirmala Sitharaman reaffirms Indias commitment to fighting money laundering terror financing lauds FATF
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका में भारत की जमकर तारीफ की जा रही है। इस बीच यहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मनी लॉन्ड्रिंग और आतंक के वित्त पोषण के खिलाफ लड़ने के लिए भारत की राजनीति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए वैश्विक वित्ती प्रणाली की सुरक्षा में फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की भूमिका की जमकर सराहना भी की। 

विज्ञापन


क्या है फाइनेंशियन एक्शन टास्क फोर्स?
आपको बता दें कि वित्त मंत्री ने 2022-24 के लिए पेरिस स्थित फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की रणनीतिक प्राथमिकताओं का समर्थन करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की 2022 की स्प्रिंग मीटिंग के साथ आयोजित एफएटीएफ मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया। गौरतलब है कि FATF एक अंतर-सरकारी निकाय है, जिसकी स्थापना 1989 में मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकवादी वित्तपोषण और अंतरराष्ट्री वित्तीय प्रणाली से संबंधित अन्य खतरों से निपटने के लिए की गई थी।
विज्ञापन


FATF की ग्रे-सूची में है पाकिस्तान
सीतारमण ने गुरुवार को बैठक के दौरान एफएटीएफ के अध्यक्ष मार्कस प्लीयर को कोरोना महामारी के चुनौतीपूर्ण समय में प्रदान किए गए सक्षम मार्गदर्शन और नेतृत्व के लिए उन्हें बधाई दी। बता दें कि आईएमएफ-वर्ल्ड बैंक स्प्रिंग मीटिंग 2022 के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बीते सोमवार को अमेरिका के वाशिंगटन पहुंचीं थी। इस बीच बता दें कि आतंकी वित्तपोषण के मामले में पेरिस स्थित FATF ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में विफल रहने के कारण जून 2018 से पाकिस्तान को अपनी ग्रे सूची में रखा है और अक्तूबर 2019 तक इसे पूरा करने के लिए कार्य योजना दी गई थी। लेकिन आदेशों का पालन करने में विफल रहने के चलते पाकिस्तान अभी भी FATF की इस सूची में बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2022-24 के लिए ये प्राथमिकताएं
FATF में वर्तमान में 39 सदस्य हैं, जिनमें दो क्षेत्रीय संगठन यूरोपीय आयोग और खाड़ी सहयोग परिषद शामिल हैं। भारत FATF परामर्श और उसके एशिया प्रशांत समूह का सदस्य है। बैठक के दौरान एफएटीएफ की 2022-24 के लिए रणनीतिक प्राथमिकताओं पर भी चर्चा की गई। इसमें बताया गया कि इस अवधि के लिए प्राथमिकताओं में प्रमुख रूप से एफएटीएफ ग्लोबल नेटवर्क को मजबूत करना, पारस्परिक मूल्यांकन की एफएटीएफ प्रणाली निर्मित करना, आपराधिक संपत्तियों को अधिक प्रभावी ढंग से पुनर्प्राप्त करने की क्षमता बढ़ाना शामिल हैं। 


आईएमएफ डीएमडी गीता गोपीनाथ से मिलीं
इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रथम उप प्रबंध निदेशक (डीएमडी) गीता गोपीनाथ से मुलाकात की। उन्होंने भारत की जी20 की अध्यक्षता सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। वित्त मंत्रालय की ओर से इस संबंध में किए गए एक ट्वीट में कहा गया कि बैठक वाशिंगटन में आईएमएफ-विश्व बैंक बसंत बैठक 2022 के मौके पर हुई। बता दें कि भारत एक दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक जी20 की अध्यक्षता करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed