फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   flyers may get up to twenty thousand rs for delays, cancellations

विमान में देरी या रद्द होने पर यात्रियों को मिलेगा 20 हजार रुपये तक मुआवजा

Thu, 19 Apr 2018 10:40 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Apr 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
flyers may get up to twenty thousand rs for delays, cancellations

हवाई यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने यह सिफारिश की है कि अगर हवाई यात्रा करने वालों को किसी तरह की कमी या देरी का सामना करना पड़ता है और उनकी फ्लाइट कैंसल की जाती है तो उसे मुआवजे के तौर पर 20 हजार रुपये तक दिये जाएं।  

विज्ञापन


मंत्रालय बहुत जल्द इस संबंध में मसौदा लाने वाली है। हालांकि एयरलाइंस इस सुझाव के खिलाफ हैं क्योंकि भारत में घरेलू उड़ानों का किराया पहले से ही बहुत कम है।  कंपनियों ने चेतावनी दी है कि अगर ये मसौदा आता है तो घरेलू उड़ानों के किराये में भी बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन


जेट एयरवेज, इंडिगो, स्पाइसजेट और गोएयर को संरक्षण देने वाले द फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइन्स ने मंत्रालय को लिखा है कि हमारा सुझाव है कि मौजूदा नियम और मुआवजे का स्तर पहले से ही उचित और पर्याप्त तरीके से यात्री हितों की रक्षा करते हैं। अगर मुआवजे में बढ़ोतरी की जाती है तो इससे यात्री किराया भी बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


FIA ने कहा कि अक्सर मौसम या एयरनेवीगेशन की वजह से फ्लाइट्स में देरी हो जाती है या उन्हें कैंसल कर दिया जाता है, ऐसे में अगर मुआवजा देना पड़ा तो इसका सीधा असर कंपनी पर पड़ेगा। वहीं सरकार का कहना है कि वह उपभोक्ता के हितों के लिए एक संतुलित फैसला लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed