फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   flight movements up by 12 times at Goa airport Amid coronavirus pandemic

महामारी के बीच गोवा हवाईअड्डे पर 12 गुना बढ़ी विमानों की आवाजाही

Tue, 18 Aug 2020 12:24 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 18 Aug 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
flight movements up by 12 times at Goa airport Amid coronavirus pandemic
एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

गोवा में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बावजूद हवाईअड्डे पर पिछले महीने विमानों की आवाजाही इस साल अप्रैल की तुलना में 12 गुना बढ़ी है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने कहा कि यह वास्को स्थित आईएनएस हंसा बेस पर स्थित हवाईअड्डे पर स्थिति सामान्य होने का संकेत है।

विज्ञापन


भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने एक चार्ट साझा किया, जिसमें यह दर्शाया गया है कि गोवा हवाईअड्डे पर अप्रैल में 27 विमानों की आवाजाही हुई, मई में 59, जून में 265 और जुलाई में बढ़कर 318 हो गई है।
विज्ञापन


प्राधिकरण ने ट्वीट किया कि, 'एएआई के गोवा हवाईअड्डे पर 20 अप्रैल से धीरे-धीरे विमानों की आवाजाही बढ़ी है। अप्रैल में 27 उड़ानों की तुलना में जुलाई में विमानों की आवाजाही 12 गुना बढ़ गई। कोविड-19 के मद्देनजर हमारा लक्ष्य जितनी जल्दी हो सके भारतीय नागरिक उड्डयन को वापस पटरी पर लाना है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन




आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार गोवा में सोमवार तक कोविड-19 के 11,994 मामले थे और 111 लोगों की इससे जान भी गई है।

भारत और जर्मनी के बीच नया द्विपक्षीय समझौता
मालूम हो कि लुफ्थांसा समूह ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 संकट के बावजूद जर्मनी से भारत और भारत से जर्मनी यात्रा की मांग ऊंची बनी हुई है। कंपनी ने दोनों देशों के बीच हवाई यात्रा फिर शुरू करने के लिए हुए द्विपक्षीय समझौते का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि इस समझौते के चलते ही जर्मनी की सबसे बड़ी विमानन कंपनी लुफ्थांसा को भारत के लिए अपनी उड़ान शुरू करने की अनुमति मिली है। 

समूह के वरिष्ठ निदेशक (दक्षिण एशिया बिक्री) जॉर्ज एट्टियिल ने कहा कि अगस्त के अंत तक कंपनी फ्रेंकफर्ट और म्यूनिख से दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू के लिए उड़ाने शुरू कर देगी। कंपनी इसके अलावा भारत में स्थानीय स्तर पर उड़ानें शुरू करने के लिए आधिकारिक रूप से आवेदन करने पर सोच रही है। 


वह इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों से बातचीत कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत उसके सबसे अहम अंतरराष्ट्रीय बाजारों में से एक है। हम इस दिशा में सकारात्मक बदलाव देख रहे हैं। कोविड-19 संकट के चलते दुनियाभर में लॉकडाउन की स्थिति रही। भारत में भी 24 मार्च से लॉकडाउन रहा जिसके चलते हवाई यात्रा पर प्रतिबंधित रही। एट्टियिल ने लॉकडाउन के संदर्भ में कहा कि मध्य मार्च में दुनिया से कट जाने के बाद से अब हम कमोबेशी सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed