फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   fitch assumes india fiscal deficit to grow to two basis point in financial year

राजस्व संग्रह में कमी से 3.6 फीसदी रहेगा राजकोषीय घाटाः फिच

Wed, 06 Nov 2019 05:36 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 06 Nov 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
fitch assumes india fiscal deficit to grow to two basis point in financial year

फिच सॉल्युशंस ने बुधवार को इस वित्त वर्ष के लिए भारत के राजकोषीय घाटे के अनुमान को 3.4 फीसदी से बढ़ाकर 3.6 फीसदी कर दिया। इसकी वजह आर्थिक विकास में सुस्ती और सरकार के कॉरपोरेट कर में कटौती के चलते राजस्व संग्रह में कमी मानी जा रही है।

विज्ञापन


फिच ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और कॉरपोरेट आयकर संग्रह में कमजोरी के चलते आम बजट, 2019-20 के लक्ष्य से कम राजस्व संग्रह रहने से राजकोषीय घाटे के अनुमान में संशोधन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट में कहा गया, ‘फिच सॉल्युशंस के तौर पर हम 2019-20 के लिए भारत के राजकोषीय घाटे के अनुमान को बढ़ाकर 3.6 फीसदी कर रहे हैं, जो पहले 3.4 फीसदी था। इसका मतलब है कि सरकार के 3.3 फीसदी लक्ष्य की तुलना में राजकोषीय घाटा खासा ज्यादा रहने जा रहा है।’ फिच के मुताबिक, ‘हमारा मानना है कि इस मुख्य वजह सुस्त आर्थिक विकास और कॉरपोरेट में कर में कमी के बावजूद सरकार का राजकोषीय खर्च में कोई कमी नहीं करने का इरादा है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी कर में कटौती से लगेगा झटका

सरकार ने 20 सितंबर को कंपनी कर को 30 फीसदी से घटाकर 20 फीसदी करने का एलान किया था। इससे कंपनी के लिए सभी अधिभार सहित प्रभावि कॉरपोरेट कर की दर लगभग 25.2 फीसदी हो गई है। यह दर उन कंपनियों के लिए है जो किसी भी तरह की छूट नहीं ले रही हैं।



एक अक्तूबर के बाद बनने वाली नई कंपनियों पर 15 फीसदी (प्रभावी दर 17 फीसदी) कंपनी कर लगेगा, जो पहले तक 25 फीसदी थी। सरकार के इस कदम से वित्त वर्ष 2019-20 में 1.45 लाख करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed