फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Ministry Sitharaman on economic resilience Domestic efficiency competitiveness must

Finance Ministry: वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं- आर्थिक लचीलेपन के लिए घरेलू दक्षता के साथ प्रतिस्पर्धा भी जरूरी

Thu, 01 May 2025 08:03 PM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 01 May 2025 08:03 PM IST
सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था में लचीलापन बना रहे, इसके लिए जरूरी है कि घरेलू दक्षता के साथ प्रतिस्पर्धा भी हो। कोलकाता में एक कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने कहा, सरकार निजी क्षेत्र को देश के विकास में एक भरोसेमंद सह-भागीदार के रूप में देखती है।

विज्ञापन
Finance Ministry Sitharaman on economic resilience Domestic efficiency competitiveness must
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोलकाता के न्यू टाउन में कॉरपोरेट भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, लचीलापन सुनिश्चित करने बनाने का सबसे प्रभावी तरीका घरेलू दक्षता के साथ-साथ प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाना है। उन्होंने कहा कि अनिश्चितताओं के बावजूद वैश्विक नीति परिदृश्य तेजी से विकसित हो रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि व्यापार करने में आसानी (Ease of Doing Business) के मोर्चे पर भारत में सुधार हो रहा है। यह देश को वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनाने के दृष्टिकोण का प्रमुख घटक है। 
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने के लिए व्यावसायिक नियमों को सरल बनाने के लगातार प्रयास कर रही है। कॉरपोरेट प्रशासन में निष्पक्षता और जवाबदेही को बढ़ावा देने वाले संस्थानों को मजबूत किया जा रहा है। इसके अलावा सरकार नवाचार और कौशल विकास की संस्कृति का समर्थन करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आतंकियों को अमित शाह की चेतावनी: 'चुन-चुन कर जवाब मिलेगा'; भारत की इंच-इंच भूमि से आतंकवाद मिटाने का संकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rajnath Singh: अमेरिकी रक्षा मंत्री को राजनाथ सिंह ने किया फोन, जानिए किन मुद्दों पर हुई बातचीत



संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed