{"_id":"61bcacddc1ef391dc8610178","slug":"finance-ministry-shares-information-of-tax-collection-for-financial-year-2021-20222-all-detains-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tax Collection: 2021-22 के लिए प्रत्यक्ष कर संग्रह 9.45 लाख करोड़ से ज्यादा, पिछले साल के मुकाबले 60 फीसदी इजाफा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Tax Collection: 2021-22 के लिए प्रत्यक्ष कर संग्रह 9.45 लाख करोड़ से ज्यादा, पिछले साल के मुकाबले 60 फीसदी इजाफा
Fri, 17 Dec 2021 08:59 PM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 17 Dec 2021 08:59 PM IST
सार
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को मौजूदा वित्त वर्ष मे कर संग्रह के आंकड़े साझा किए। इनके अनुसार पिछले साल के मुकाबले कर संग्रह में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
विस्तार
वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि 16 दिसंबर तक साल 2021-22 के लिए अग्रिम कर संग्रह (तीसरी किस्त तक) चार लाख 59 हजार 917 करोड़ रुपये रहा है। मंत्रालय ने कहा कि इसमें लगभग 53.50 फीसदी की बढ़ोतरी आई है।
विज्ञापन
वहीं, 2021-22 के लिए 16 दिसंबर तक प्रत्यक्ष कर संग्रह बताता है कि कुल संग्रह नौ लाख 45 हजार 276 करोड़ से कुछ अधिक रहा। पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में यह राशि पांच लाख 87 हजार 702 करोड़ से कुछ ज्यादा रही थी। मंत्रालय ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस साल प्रत्यक्ष कर संग्रह में 60.8 फीसदी का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने आगे बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 के लिए प्रत्यक्ष करों का कुल संग्रह 10 लाख 80 हजार 370 करोड़ रुपये रहा। वहीं, पिछले वित्त वर्ष के दौरान इसी अवधि में यह आंकड़ा सात लाख 33 हजार 715 करोड़ से कुछ अधिक थी।
विज्ञापन