फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Ministry Report says that Indian Economy Will Be In A Much Better Position In next financial year

वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट: कोविड-19 टीके का केंद्र बना भारत, जानिए कैसा होगा अर्थव्यवस्था का हाल

Wed, 10 Feb 2021 11:31 AM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 10 Feb 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
Finance Ministry Report says that Indian Economy Will Be In A Much Better Position In next financial year
भारतीय अर्थव्यवस्था - फोटो : pixabay

वित्त मंत्रालय की एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वृद्धि व मुद्रास्फीति के परिदृश्य 2021-22 में अर्थव्यवस्था के पूर्ण पुनरुद्धार से भी अधिक अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जगाते हैं। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी मासिक आर्थिक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत दुनिया के लिए कोविड-19 टीके का केंद्र बन गया है। 

विज्ञापन


समावेशी वृद्धि को मिलेगी ताकत 
रिपोर्ट में कहा गया है, 'केंद्रीय बजट 2021-22 में घोषित उपायों के साथ की संरचनात्मक सुधारों और आत्मनिर्भर भारत मिशन के तहत नीतिगत मदद से व्यापक आधार पर समावेशी वृद्धि को ताकत मिलेगी। इनसे देश आने वाले वित्त वर्ष में मजबूत और टिकाऊ वृद्धि की राह पर लौट आएगा।' रिपोर्ट में कहा गया कि वृद्धि व मुद्रास्फीति के परिदृश्य 2021-22 में पुनरुद्धार से अधिक की उम्मीद जगाते हैं। 
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष में 7.7 फीसदी गिरावट का अनुमान
कोरोना वायरस महामारी के चलते चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.7 फीसदी की गिरावट आने की आशंका है। पिछले दिनों संसद में प्रस्तुत वार्षिक आर्थिक समीक्षा में 2021-22 में वृद्धि दर 11 फीसदी पर पहुंच जाने की उम्मीद व्यक्त की गई है। बजट में भी वास्तविक जीडीपी में 10 से 10.50 फीसदी की वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनर्निर्माण वाला रहने वाला है चालू वित्त वर्ष
साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि, 'वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने उत्पादन में 11.5 फीसदी की वृद्धि, आर्थिक सर्वेक्षण ने 11 फीसदी की आर्थिक वृद्धि और रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने 10.5 फीसदी की वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया है। ऐसे में यह वित्त वर्ष पुनर्निर्माण वाला रहने वाला है। आईएमएफ ने 2022-23 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर के 6.8 फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। इस तरह भारत पुन: सबसे तेज गति से वृद्धि करने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed