{"_id":"68b87fe2369a9d66b80a2fab","slug":"finance-ministry-gst-relief-tax-reduced-rates-on-products-to-5-pc-know-details-of-goods-in-detail-hindi-news-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST Relief: सरकार ने इन उत्पादों पर घटाकर पांच फीसदी की जीएसटी दर, जानें इनमें क्या-क्या","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
GST Relief: सरकार ने इन उत्पादों पर घटाकर पांच फीसदी की जीएसटी दर, जानें इनमें क्या-क्या
Wed, 03 Sep 2025 11:20 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:20 PM IST
सार
जीएसटी में बड़े बदलाव के तहत अब हेयर ऑयल, शैंपू, टूथब्रश, टूथपेस्ट, साइकिल, रसोई और अन्य घरेलू व्यवहार की वस्तुओं पर जीएसटी की दर 12% अथवा 18 % से घटकर अब 5% हो जाएगी। इसके अलावा, मानवर रहित विमान पर जीएसटी दर 28% से घटाकर पांच फीसदी की गई है।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीएसटी में बड़े बदलाव के तहत आम आदमी के उपयोग की वस्तुओं पर जीएसटी में बदलाव किए गए हैं। हेयर ऑयल, शैंपू, टूथब्रश, टूथपेस्ट, साइकिल, रसोई और अन्य घरेलू व्यवहार की वस्तुओं पर जीएसटी की दर 12% अथवा 18 % से घटकर अब 5% हो जाएगी। जानें किन-किन उत्पादों पर जीएसटी घटाकर पांच फीसदी की गई।
विज्ञापन
28 से पांच फीसदी पर कौन से उत्पाद लाए गए
जिन उत्पादों को 28 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी पर लाया गया है, उनमें मानवरहित विमान शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: GST 40% Slab: जीएसटी परिषद ने 40% प्रतिशत के विशेष स्लैब को दी मंजूरी, इन उत्पादों को किया गया शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
18 से पांच फीसदी पर कौन से उत्पाद लाए गए
मानव निर्मित वस्त्र क्षेत्र के लिए लंबे समय से लंबित उलटे शुल्क ढांचे में सुधार किया गया है। मानव निर्मित फाइबर पर जीएसटी दर को 18% से घटाकर 5% किया गया है। इसके अलावा, सल्फ्यूरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड और अमोनिया पर जीएसटी को 18% से घटाकर 5% करके उर्वरक क्षेत्र में उलटे शुल्क ढांचे में सुधार किया गया है। इसके अलावा, आम आदमी द्वारा उपयोग की जाने वाली सौंदर्य और शारीरिक स्वास्थ्य सेवाओं, जिनमें जिम, सैलून, नाई, योग केंद्र आदि की सेवाएं शामिल हैं, पर जीएसटी को 18% से घटाकर 5% किया गया।
ये भी पढ़ें: GST Relief: दूध, छेना, पनीर पर कोई टैक्स नहीं लगेगा; रोटी-पराठे भी कर से मुक्त; इन 391 उत्पादों पर फैसला
12 से पांच फीसदी पर कौन से उत्पाद लाए गए
कई चिकित्सा उपकरणों और आपूर्ति उपकरणों जैसे वैडिंग गॉज, पट्टियां, डायग्नोस्टिक किट और अभिकर्मक, रक्त ग्लूकोज निगरानी प्रणाली (ग्लूकोमीटर) चिकित्सा उपकरणों आदि पर जीएसटी को 12% से घटाकर 5% किया गया। इसके अलावा, मानव निर्मित धागे पर जीएसटी को 12% से घटाकर 5% किया गया है। इसके अलावा, नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों और उनके निर्माण के लिए पुर्जों पर जीएसटी को 12% से घटाकर 5% किया गया। वहीं, 7,500 रुपये प्रति यूनिट प्रतिदिन या उसके समतुल्य मूल्य वाली 'होटल आवास' सेवाओं पर जीएसटी को 12% से घटाकर 5% किया गया है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन