फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   finance ministry gives approval for metro project in these cities of up and mp

कानपुर, आगरा सहित एमपी के इन शहरों में भी दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्रालय ने दी मंजूरी

Wed, 27 Jun 2018 05:49 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jun 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
finance ministry gives approval for metro project in these cities of up and mp
देश के चार बड़े शहरों में मेट्रो चलाने की योजना को वित्त मंत्रालय ने अपनी मंजूरी दे दी है। इन चार शहरों में दो-दो शहर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के हैं। इसके अलावा दिल्ली में भी मेट्रो के अगले चरण के लिए मंजूरी मिल गई है। 
विज्ञापन


सबसे लंबा नेटवर्क इंदौर में
चार शहरों में मेट्रो का सबसे लंबा नेटवर्क इंदौर में होगा। यहां पर कुल मिलाकर 104.25 किलोमीटर का नेटवर्क बनेगा, जिसको बनाने में 26762 करोड़ रुपये की लागत आएगी। दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल है, जहां 95.03 किलोमीटर लंबा नेटवर्क तैयार होगा।
विज्ञापन


इसको बनाने में 22504.25 करोड़ रुपये की लागत आएगी। तीसरे नंबर पर यूपी का प्रमुख औद्योगिक शहर कानपुर है, जहां 32.38 किलोमीटर लंबा नेटवर्क तैयार किया जाएगा। वहीं ताज नगरी आगरा में 30 किलोमीटर लंबा नेटवर्क तैयार करने में 12253 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन सभी प्रोजेक्ट में जमीन की कीमत और सरकारी टैक्स को नहीं जोड़ा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा में अगस्त में होगा शिलान्यास
अगस्त में ताज नगरी में मेट्रो योजना का शिलान्यास हो जाएगा और 2025 तक शहर में मेट्रो दौड़ने लगेगी। आगरा में मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना 2007 में बननी प्रारंभ हुई थी। तब केंद्र की कांग्रेस सरकार ने जवाहर लाल नेहरू अरबन रिन्यूअल मिशन के तहत यातायात व्यवस्था के संबंध में प्रस्ताव दिया था। खिलेश सरकार ने 2013 से मेट्रो की योजना पर काम शुरू हुआ। 

2016 तक राइट्स संस्था ने डीपीआर तैयार कर दी। अखिलेश सरकार गई तो मामला खटाई में पड़ते दिख रहा था। सरकार बदली प्रदेश के कई शहरों को मिलाकर एलएमआरसी को इन शहरों में मेट्रो चलाने का जिम्मा दिया गया। 

यूपी के अन्य शहरों में भी दौड़ेगी मेट्रो

finance ministry gives approval for metro project in these cities of up and mp
योगी सरकार के प्रयासों से कानपुर, आगरा और मेरठ के लिए प्रस्तावित मेट्रो रेल परियोजना को केंद्रीय वित्त मंत्रालय की सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद अब प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में भी मेट्रो ट्रेन दौड़ाने की तैयारी है।

45 मिनट में पूरी होगी दिल्ली से मेरठ की यात्रा
प्रमुख सचिव आवास ने बताया कि दिल्ली और मेरठ के बीच रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के शुरू होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। इस परियोजना से दोनों शहरों के बीच की यात्रा महज 45 मिनट में पूरी होगी, जबकि अभी दिल्ली से मेरठ में पहुंचने में डेढ़ से दो घंटे लगते हैं। लोगों को जाम मुक्ति मिलेगी। हालांकि रैपिड रेल के प्रस्ताव पर फैसला पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड लेगा।  

आवास एवं नियोजन विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि अगर प्रधानमंत्री की मंशा के मुताबिक कार्य शुरू हो तो जल्द ही बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़ और इलाहाबाद के अलावा उन शहरों में भी मेट्रो दौड़ेगी, जिनकी आबादी 5 लाख तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed