फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   finance ministry cuts expenditure budget of all ministries to meet fiscal deficit target

आखिरी तिमाही में ज्यादा खर्च नहीं कर पाएंगे मंत्रालय, बजट में की आठ फीसदी कटौती

Tue, 31 Dec 2019 01:57 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 31 Dec 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
finance ministry cuts expenditure budget of all ministries to meet fiscal deficit target

वित्त मंत्रालय ने सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के लिए वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में खर्च के बजट में कटौती का फैसला किया है। इसके बाद अब सभी मंत्रालय और इनसे संबंधित विभाग 25 फीसदी से ज्यादा पैसा खर्च नहीं कर पाएंगे। 

विज्ञापन

इसलिए लिया वित्त मंत्रालय ने फैसला

वित्त मंत्रालय ने यह फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि बजट घाटा काफी बढ़ गया है। पहले मंत्रालयों के लिए बजट का 33 फीसदी खर्च आखिरी तिमाही में करने का प्रावधान किया गया था। अब मंत्रालयों को 25 फीसदी में ही मार्च के महीने में केवल 10 फीसदी खर्च करने की अनुमति दी गई है। पहले यह बजट का 15 फीसदी था। 

विज्ञापन

वित्तीय सेवा विभाग ने जारी किया मेमो

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय सेवा विभाग ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर मेमो जारी किया है। मेमो में लिखा है कि वित्तीय घाटे के चलते सरकार ने चालू वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही व आखिरी महीने में खर्चों में कटौती करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फैसले से कई मंत्रालयों पर पड़ेगा असर

जिन मंत्रालयों ने अपने खर्च बजट को पूरा नहीं किया है, उन पर इस फैसले का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। वो अब अपने बजट का पूरा  खर्च नहीं कर पाएंगे। केंद्र सरकार बजट घाटा टारगेट जो कि जीडीपी का 3.3 फीसदी है उसको पूरा करने के लक्ष्य में लगी है। हालांकि कर संग्रह में कमी के चलते सरकार अपना लक्ष्य पूरा नहीं कर पा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed