फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Ministry claims Economy out of pressure fast improvement in every sector

वित्त मंत्रालय का दावा: दबाव से निकली अर्थव्यवस्था, हर क्षेत्र में दिख रहा तेज सुधार

Wed, 11 Aug 2021 05:41 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 11 Aug 2021 05:41 AM IST
सार

  • वित्त मंत्रालय का दावा, दूसरी लहर का असर हुआ कम, हर क्षेत्र में तेजी
  • 6.5 फीसदी दर से बढ़ रही कर्ज की मांग 

विज्ञापन
Finance Ministry claims Economy out of pressure fast improvement in every sector
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

विस्तार

कोविड-19 की दूसरी लहर के दबाव से भारतीय अर्थव्यवस्था पूरी तरह बाहर आ चुकी है और हर क्षेत्र में तेज सुधार दिख रहा है। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को जारी आर्थिक रिपोर्ट में कहा कि कर वसूली से खपत और निर्यात तक हर क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ी हैं। अगर टीकाकरण की गति तेज रही, तो विकास दर पर काबू पा लेंगे। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा, जीएसटी व अन्य करों में वसूली बढ़ने से राजकोषीय दबाव कम होगा। हमने दूसरी लहर के दबाव को तो काफी कम कर दिया है, लेकिन अगर तीसरी लहर आती है तो तेज टीकाकरण और बचाव के प्रोटोकाल ही मददगार होंगे। अगर महंगाई को छोड़ दिया जाए तो अन्य सभी क्षेत्रों में उत्साहजनक आंकड़े हैं। मई और जून की खुदरा महंगाई दर 6 फीसदी के पार चली गई, जो चिंता का विषय है। इसके इतर, पूंजी बाजार रोज नए रिकॉर्ड बना रहा, म्यूचुअल फंड निवेश, सरकारी प्रतिभूतियों का प्रतिफल और कर्ज की वृद्धि दर काफी तेज से बढ़ रही है। गैर खाद्य क्षेत्र में कर्ज की दर 6.5 फीसदी रही, जो साढ़े चार महीने में सबसे ज्यादा है। 
विज्ञापन


एमएसएमई के उत्पादन में तेजी
आत्मनिर्भर भारत पैकेज की मदद से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की गतिविधियां बढ़ी हैं और उत्पादन में तेजी आई है। मंत्रालय ने कहा कि जून, 2021 तिमाही में आर्थिक गतिविधियां एक साल पहले के मुकाबले काफी मजबूत स्थिति में हैं। कर वसूली में बीते साल की तुलना में 26.30 फीसदी तेजी रही। इससे राजकोषीय खर्च और आय में संतुलन बनाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई थामने को कई कदम उठाए, पेट्रोल कीमतों पर भी निगाह : सीतारमण
रिजर्व बैंक की पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम करने की अपील पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमने महंगाई पर काबू पाने के लिए कई कदम उठाए हैं और ईंधन पर भी हमारी नजर है। वित्तमंत्री ने सदन को बताया कि बाजार में क्रूड के दाम और ढुलाई खर्च पर निगाह है और समय आने पर इसकी कीमतें घटाने के लिए उपयुक्त कदम उठाएंगे।


सरकार ने अभी तक खाद्य तेल पर आयात शुल्क घटाया, दालों पर आयात शुल्क कम किया जिससे खुदरा बाजार में कीमतें नीचे आईं। आरबीआई ने मौद्रिक बैठक में महंगाई पर चिंता जताई है, जिसकी हम समीक्षा कर रहे हैं। केंद्र ने उत्पाद शुल्क बढ़ाकर 2020-21 मेें पेट्रोल-डीजल से 3.89 लाख करोड़ रुपये कमाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed