फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Minister Nirmala Sitharaman Admitted to Delhi AIIMS Hospital News in Hindi

Delhi: वित्त मंत्री सीतारमण के पेट में इन्फेक्शन, जांच के लिए पहुंचीं AIIMS, थोड़ी देर में होंगी डिस्चार्ज

Mon, 26 Dec 2022 02:42 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 26 Dec 2022 02:42 PM IST
सार

Nirmala Sitharaman Health: बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इन दिनों आम बजट 2023 से संबंधित कई बजट पूर्व बैंठकों में शामिल हो रहीं थीं। उन्होंने कारोबारी जगत के प्रतिनिधियों के साथ हुई कई बजट पूर्व बैठकों में भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Finance Minister Nirmala Sitharaman Admitted to Delhi AIIMS Hospital News in Hindi
Nirmala Sitharaman in FMCBG Meeting - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सोमवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि सीतारमण को अस्पताल के प्राइवेट वॉर्ड में रखा गया। 63 वर्षीय सीतारमण को दोपहर 12 बजे के करीब अस्पताल ले जाया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नियमित जांच और पेट में मामूली संक्रमण कारण एम्स में भर्ती हैं और उन्हें जल्द ही छुट्टी मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

अभी कल ही, एफएम सीतारमण ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर दिल्ली में 'सदैव अटल' में पुष्पांजलि अर्पित किया। हाल ही में, तमिलनाडु के एक विश्वविद्यालय में एक दीक्षांत समारोह के दौरान, वित्त मंत्री ने कहा कि भारत को दुनिया की फार्मेसी के रूप में मान्यता प्राप्त है क्योंकि देश सस्ती कीमत पर वैश्विक स्तर की दवा का उत्पादन करता है। उन्होंने कहा कि भारत अफ्रीका में जेनेरिक दवाओं की 50% मांग, अमेरिका की जेनेरिक दवाओं की 40% और ब्रिटेन की सभी दवाओं की 25% की आपूर्ति करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु के डॉ. एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी के 35वें वार्षिक दीक्षांत समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि आवश्यक टीकाकरण योजनाओं के लिए भारत वैश्विक टीकों का लगभग 60% और विश्व स्वास्थ्य संगठन के 70% टीकों का उत्पादन करता है।


# वर्ष 2020 के बजट भाषण के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करने के दौरान 1 फरबरी 2020 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण इतना लंबा था कि वह अपना पूरा भाषण तबीयत बिगड़ने के कारण पूरा नहीं पढ पाईं थी। संसद में करीब पौने तीन घंटा (160 मिनट) लगातार भाषण देने के बाद उनकी सेहत अचानक थोड़ी खराब हो गई थी, जिसकी वजह से वह अपना पूरा बजट भाषण भी नहीं पढ़ पाईं थीं।

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इन दिनों आम बजट 2023 से संबंधित कई बजट पूर्व बैंठकों में शामिल हो रहीं थीं। उन्होंने कारोबारी जगत के प्रतिनिधियों के साथ हुई कई बजट पूर्व बैठकों में भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed